MPBSE Class 12 Dummy Admit Card 2027 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए 'डमी एडमिट कार्ड' (Dummy Admit Card 2027) जारी कर दिया है. डमी कार्ड जारी करने के पीछे कारण यह है कि मुख्य परीक्षा से पहले ही छात्र और स्कूल प्रशासन एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें और अगर कोई गलती हो, तो उसे समय रहते सुधार लें. तो चलिए जानते हैं डमी एडमिट कार्ड की गलतियों को कब तक करेक्शन करा सकते हैं और ओरिजनल एडमिट कार्ड के लिए क्या शर्त जरूरी है.
एडमिट कार्ड में क्या-क्या सुधारा जा सकता है?
बोर्ड की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, सभी स्कूलों के प्रिंसिप्लस (Principals) को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने संस्थान के हर छात्र के डमी एडमिट कार्ड की बारीकी से जांच करें. वेरिफिकेशन के दौरान विशेष रूप से छात्रों के चुने गए सब्जेक्ट्स (Subjects), परीक्षा का माध्यम (Medium) और अन्य पर्सनल डिटेल्स की सटीकता परखने को कहा गया है. अगर जांच के दौरान किसी भी तरह की गलती पाई जाती है, तो बोर्ड द्वारा तय फीस (Fee) का भुगतान करके ऑनलाइन माध्यम से उसमें सुधार किया जा सकता है.
31 दिसंबर 2026 है लास्ट डेट
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि डमी एडमिट कार्ड की जांच और करेक्शन प्रोसेस पूरी करने के बाद संबंधित स्कूल के प्रिंसिप्लस को ऑनलाइन 'डिक्लेरेशन फॉर्म' (Declaration Form) जमा करना जरूरी होगा. ऑनलाइन डिक्लेरेशन फॉर्म जमा करने की प्रोसेस 26 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है जो 31 दिसंबर 2026 तक रहेगी.
ओरिजिनल एडमिट कार्ड के लिए यह शर्त है जरूरी
स्टूडेंट्स और स्कूलों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि जब तक संबंधित स्कूल के प्राचार्य द्वारा ऑनलाइन डिक्लेरेशन फॉर्म सबमिट नहीं किया जाता, तब तक 2027 की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के ओरिजनल एडमिट कार्ड (Original Admit Cards) डाउनलोड के लिए अवलेवल नहीं होंगे. इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें और यह सुनिश्चित करें कि 31 दिसंबर की डेडलाइन से पहले उनके डिटेल्स का सत्यापन और जरूरी सुधार पूरा हो जाए.
यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का डमी एडमिट कार्ड जारी, नाम या जन्मतिथि में है गलती तो 7 नवंबर तक ऐसे कराएं सुधार
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं