How to download BSEB Dummy Admit Card : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2027 (BSEB Dummy Admit Card 2027) जारी कर दिए हैं. बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी और स्कूल के प्रिंसिपल अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. डमी एडमिट कार्ड जारी करने का कारण यह होता है कि मुख्य एडमिट कार्ड आने से पहले छात्र अपनी सभी जानकारियों की जांच कर लें, ताकि बाद में परीक्षा के समय उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.
गलती सुधारने के लिए 7 नवंबर तक का मौका
बिहार बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही करेक्शन विंडो (Correction Window) भी खोल दी है. यह सुधार विंडो आज यानी 1 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और 7 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी.
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद वे उसमें दर्ज हर एक जानकारी को बहुत बारीकी से चेक करिए. अगर एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नजर आती है, तो छात्र तुरंत निर्धारित समय-सीमा (7 नवंबर) के भीतर अपने स्कूल के प्रिंसिपल (Principal) से कॉन्टैक्ट करें. छात्रों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर स्कूल प्रशासन ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर सुधार का डिटेल जमा करेंगे.
#Bihar #BSEB #BiharBoard @BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp https://t.co/DXQLGTu3SQ
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) October 31, 2026
इन जानकारियों की जरूर करें जांच, लेकिन इस बदलाव की नहीं है अनुमति
छात्रों को अपने डमी एडमिट कार्ड में मुख्य रूप से इन डिटेल्स का मिलान करना चाहिए:
- छात्र का अपना नाम तथा माता-पिता के नाम की स्पेलिंग
- रजिस्ट्रेशन नंबर और Date of Birth
स्कूल का नाम और कोड
बिहार बोर्ड ने यह साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि करेक्शन में छात्र के खुद के नाम, पिता के नाम या माता के नाम में पूरी तरह से बदलाव (Complete Change) करने की अनुमति किसी भी हाल में नहीं दी जाएगी. केवल स्पेलिंग या आंशिक त्रुटियों को ही सुधारा जा सकेगा.
आधिकारिक वेबसाइट्स
छात्र अपनी कक्षा के अनुसार नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स से अपना डमी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
10वीं (मैट्रिक) डमी एडमिट कार्ड के लिए
exam.biharboardonline.org
12वीं (इंटरमीडिएट) डमी एडमिट कार्ड के लिए
intermediate.biharboardonline.com
ऐसे डाउनलोड करें डमी एडमिट कार्ड
स्टेप 1
सबसे पहले अपनी कक्षा के अनुसार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (exam.biharboardonline.org या intermediate.biharboardonline.com) पर जाएं.
स्टेप 2
होमपेज पर दिख रहे 'Bihar Board Dummy Admit Card 2027' के लिंक पर क्लिक करिए.
स्टेप 3
नया पेज खुलने पर वहां मांगे गए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करिए.
स्टेप 4
सारी जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 5
आपका डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 6
इसे डाउनलोड कर लें, इसका प्रिंटआउट निकाल लें और इसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक वेरीफाई करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं