विज्ञापन

MP Board 10th Result PDF: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट का पूरा PDF, एक ही जगह देख लें हर जानकारी

MP Board 10th Result PDF: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं की जो पीडीएफ जारी की है, उसे आप सीधे यहां देख सकते हैं. इस बार एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने ही बाजी मारी है.

MP Board 10th Result PDF: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट का पूरा PDF, एक ही जगह देख लें हर जानकारी
MP Board 10th Result 2026: पीडीएफ में देखें हर जानकारी

MP Board 10th Result PDF: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार पिछले सालों की तुलना में रिजल्ट काफी अच्छा रहा है. 12वीं के रिजल्ट में पिछले 16 साल का रिकॉर्ड टूटा है. बोर्ड की आधिकारिक  वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर ये रिजल्ट जारी किया गया. रिजल्ट के बाद छात्रों को हर डीटेल में दिलचस्पी होती है, ऐसे में हम आपके लिए 10वीं रिजल्ट का पूरा पीडीएफ लेकर आए हैं. इस पीडीएफ में छात्र टॉपर्स की लिस्ट से लेकर अपने जिले का नाम देख सकते हैं. 

ये रहा MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट का PDF 

एनडीटीवी पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • MP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही एमपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

फिर लड़कियों ने मारी बाजी 

एमपी बोर्ड में एक बार फिर लड़कियों ने अपना जलवा दिखाया है. 10वीं और 12वीं दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है. वहीं टॉपर्स की लिस्ट में भी ज्यादातर लड़कियों के ही नाम शामिल हैं. 10वीं में प्रतिभा ने टॉप किया है, उन्होंने 500 में से 499 नंबर हासिल किए हैं. वहीं 12वीं में चांदनी विश्वकर्मा और खुशी राय ने टॉप किया है. दोनों ही छात्राएं कॉमर्स स्ट्रीम से हैं. 

ये भी पढ़ें - MP 12th Board Result 2026 OUT : एमपी बोर्ड रिजल्ट का पूरा PDF, टॉपर्स से लेकर हर जिले की जानकारी

असली मार्कशीट कब मिलेगी?

हाई स्कूल रिजल्ट रोल नंबर से चेक करने के बाद पीडीएफ डाउनलोड कर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं, लेकिन ये असली मार्कशीट नहीं बल्कि प्रोविजनल मार्कशीट होती है. असली मार्कशीट स्कूल की तरफ से रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद दी जाती है. स्कूल की तरफ से इसे लेकर छात्रों को सूचित किया जाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Board 10th Result Pdf, Mp Board 10th Result, Www.mpbse.nic.in, Mp Board Result 2026 10th, Mp Board Result 10th Pdf File
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com