विज्ञापन

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट NDTV पर ऐसे करें चेक, बेहद आसान है तरीका

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा. बोर्ड ने बताया है कि किन वेबसाइट्स पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं, जिसमें एनडीटीवी की वेबसाइट भी शामिल है.

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट NDTV पर ऐसे करें चेक, बेहद आसान है तरीका
MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

MPBSE MP Board Result 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि कल यानी 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा. एमपी बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद रिजल्ट जारी करेंगे. बोर्ड की तरफ से उन तमाम वेबसाइट्स की जानकारी भी दी गई है, जहां छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसमें ndtv.in भी शामिल है. आइए जानते हैं कि आप आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एनडीटीवी पर कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

एनडीटीवी पर कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • MP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही एमपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

बोर्ड ने दी है ये जानकारी

एमपी बोर्ड की तरफ से एक्स पर एक प्रेस रिलीज जारी की गई है. इसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री निवास से सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी किए जाएंगे. ये भी जानकारी दी गई है कि छात्र डिजीलॉकर, MPBSE मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. 

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर MP Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें.
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
  • मार्कशीट डाउनलोड कर लें.

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस साल करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए. इनमें 9 लाख से ज्यादा छात्र 10वीं और करीब 7 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी. इन लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो रहा है और कुछ ही घंटों बाद उनका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. 

MPBSE MP Board Result 2026: कल सुबह 11 बजे जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ये हैं चेक करने के पांच तरीके

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com