विज्ञापन

Meghalaya Class 12 Result 2026: मेघालय बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट और स्कोरकार्ड

मेघालय बोर्ड (MBOSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है. इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 88.63 प्रतिशत रहा है.

Meghalaya Class 12 Result 2026: मेघालय बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट और स्कोरकार्ड
बोर्ड ने आधिकारिक रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है.

Meghalaya Class 12 Result 2026: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने आज, 4 मई 2026 को सुबह 11 बजे 12वीं (HSSLC) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इस साल साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम के हजारों छात्रों की किस्मत का फैसला हो गया है. बोर्ड ने आधिकारिक रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है. रिजल्ट के अनुसार इस साल आर्ट्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 88.63 प्रतिशत रहा है. कॉमर्स का पास प्रतिशत 87.49 प्रतिशत रहा है. वहीं साइंस स्ट्रीम में पास प्रतिशत 83.70 प्रतिशत दर्ज किया गया है.

टॉपर्स की लिस्ट (HSSLC Toppers 2026):

मेघाश्री रॉय ने मेघालय बोर्ड की कक्षा 12 की आर्ट्स परीक्षा में 457 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है. जोज़िया दमन लालू ने 452 अंकों के साथ दूसरे स्थान और नाकिसाकाहुनी एम पाकिन्तेन ने HSSLC आर्ट्स परीक्षा में 446 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है,. कुल 4,739 उम्मीदवार प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं.

MBOSE HSSLC कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर

  1. प्रिया घोष (458 अंक)
  2. अंकिता दास (453 अंक)
  3. ऋषिका देबनाथ (452 ​​अंक)

कॉमर्स परीक्षा में कुल 908 छात्र फर्स्ट डिवीज़न से पास हुए हैं.

मेघालय बोर्ड कक्षा 12 विज्ञान के टॉपर

मेघालय बोर्ड की 12वीं विज्ञान परीक्षा में, डेच्रो एम. माराक ने 472 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है. एमोस चिनमिनलुन 470 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और 464 अंकों के साथ तीसरा स्थान विशाल राय हैं.

आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?

अक्सर रिजल्ट के तुरंत बाद भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की आधिकारिक साइट धीमी हो जाती है. ऐसी स्थिति में छात्र NDTV Education Portal पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

NDTV पोर्टल पर रिजल्ट कैसे चेक करें:

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MBOSE HSSLC Result 2026, Meghalaya Class 12 Result 2026, MBOSE 12th Toppers List 2026, Meghalaya Board Result Link
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com