विज्ञापन

बिहार को मिली MBBS की 100 और सीटें, जानें किस राज्य में हैं देश में सबसे ज्यादा मेडिकल सीटें

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए 9,911 नई MBBS सीटें जोड़ी थी. वहीं अब बिहार राज्य के दो मेडिकल कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों की अनुमति दी गई है.

बिहार को मिली MBBS की 100 और सीटें, जानें किस राज्य में हैं देश में सबसे ज्यादा मेडिकल सीटें
आंकड़ों के अनुसार, 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए भारत में 823 मेडिकल कॉलेज हैं.

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने बिहार में दो नए मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 50-50 सीटों को मंजूरी दे दी है. छपरा (सारण) में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और समस्तीपुर में राम जानकी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल - शुरू करने के लिए 'लेटर ऑफ परमिशन' (LoP) जारी किए हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कॉलेजों के लिए मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का धन्यवाद किया. इन कॉलेजों में एकेडमिक ईयर 2026-27 से हर साल MBBS की 50-50 सीटें होंगी. NMC के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) में इन दो नए मेडिकल कॉलेजों को शुरू करने की मंजूरी के लिए आवेदन किए गए थे. जिनमें हर कॉलेज में सालाना 100 MBBS सीटें रखने का प्रस्ताव था.

मुख्यमंत्री ने कहा एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, समस्तीपुर के राम जानकी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल तथा छपरा (सारण) के सरकारी मेडिकल कॉलेज को अब 2026-27 शैक्षणिक सत्र से 50-50 MBBS छात्रों को दाखिला देने की मंजूरी मिल गई है. यह फैसला बिहार में मेडिकल शिक्षा का विस्तार करने, स्वास्थ्य सुविधाओं को मज़बूत करने और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में एक अहम कदम है. इन कॉलेजों में MBBS की क्लास शुरू होने से समस्तीपुर और छपरा जिलों के छात्रों को अपने घर के पास ही मेडिकल शिक्षा हासिल करने का मौका मिलेगा.

कुल कितनी सीटें हैं

नेशनल मेडिकल कमीशन के आंकड़ों के अनुसार, 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए भारत में 823 मेडिकल कॉलेज हैं. जिनमें कुल 1,36,939 MBBS सीटें हैं. नेशनल मेडिकल कमीशन ने इस एकेडमिक ईयर के लिए 9,911 नई सीटें जोड़ी हैं. लगभग 63,296 सीटें, केंद्रीय संस्थानों, AIIMS और राज्य के कॉलेजों में है. प्राइवेट और डीम्ड कॉलेजों में लगभग 73,643 सीटें हैं.  वहीं बात की जाए किस राज्य में सबसे ज्यादा सीटें हैं, तो कर्नाटक में 15,395 सीटें हैं. उत्तर प्रदेश में 14,000 से अधिर और सीटें तमिलनाडु: 13,999 से अधिक सीटें हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mbbs Seat, MBBS Seat Increase, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com