विज्ञापन

CBSE री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट नहीं आया? घबराने की जरूरत नहीं! ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, DU ने बताया पूरा प्रोसेस

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने CBSE री-इवैल्यूएशन का इंतजार कर रहे छात्रों को राहत दी है. DU ने कहा है कि छात्र बिना देरी CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और पुराने अंक भरें. री-इवैल्यूएशन का परिणाम आने के बाद अपडेटेड मार्क्स पोर्टल पर अपडेट किए जा सकेंगे.

CBSE री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट नहीं आया? घबराने की जरूरत नहीं! ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, DU ने बताया पूरा प्रोसेस
CSAS रजिस्ट्रेशन के बाद दाखिले की प्रक्रिया के दूसरे चरण में छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनने होंगे.

DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. ऐसे में कई छात्र इस बात को लेकर परेशान हैं कि उन्होंने CBSE के रिजल्ट का री-इवैल्यूएशन कराया है और नया रिजल्ट अभी तक नहीं आया. अगर आप भी ऐसी स्थिति में हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया है कि छात्र बिना किसी इंतजार के CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें. अपडेटेड मार्क्स बाद में भी पोर्टल पर दर्ज किए जा सकेंगे.

री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट नहीं आया तो क्या करें?

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए स्पष्ट गाइडलाइन जारी की है. यूनिवर्सिटी के अनुसार, जिन छात्रों ने CBSE से अपने मार्क्स का वेरिफिकेशन, री-इवैल्यूएशन या आनंसर शीट की कॉपी के लिए अप्लाई किया है, वो अपने एडमिशन की प्रोसेस को रोकें नहीं.

छात्र सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के CSAS (Common Seat Allocation System) पोर्टल पर अपने CUET (UG) एप्लीकेशन नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें. आवेदन के दौरान वही मार्क्स दर्ज करें जो फिलहाल उनकी आधिकारिक CBSE मार्कशीट में मौजूद हैं. री-इवैल्यूएशन के नतीजे का इंतजार करने की वजह से आवेदन में देरी करना सही नहीं होगा.

बाद में ऐसे अपडेट कर सकेंगे नए अंक

डीयू ने बताया है कि CSAS पोर्टल कई हफ्तों तक खुला रहेगा. यदि इस बीच CBSE री-इवैल्यूएशन का परिणाम जारी हो जाता है और आपके मार्क्स में बदलाव होता है, तो आप अपने CSAS डैशबोर्ड में लॉग इन करके नए अंक अपडेट कर सकेंगे. यूनिवर्सिटी इसके लिए छात्रों को भरपूर समय देगी. इसलिए किसी भी छात्र को केवल री-इवैल्यूएशन के परिणाम का इंतजार करने की वजह से आवेदन टालने की जरूरत नहीं है. हालांकि, छात्रों को सलाह दी गई है कि वो समय-समय पर DU एडमिशन पोर्टल पर जारी होने वाले नोटिस जरूर देखते रहें और तय समय-सीमा के भीतर अपने अपडेटेड मार्क्स अपलोड करें.

फेज-2 में भरनी होगी कॉलेज और कोर्स की पसंद

CSAS रजिस्ट्रेशन के बाद दाखिले की प्रक्रिया के दूसरे चरण में छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनने होंगे. इसके आधार पर CUET (UG) स्कोर और उपलब्ध सीटों के अनुसार सीट आवंटन किया जाएगा. यूनिवर्सिटी ने यह भी कहा है कि आवेदन के दौरान केवल आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर ही जानकारी भरें. गलत या भ्रामक जानकारी देने पर एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. ऐसे में छात्र जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन पूरा करें और बाद में जरूरत पड़ने पर संशोधित अंकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपडेट कर दें.

यह भी पढ़ें- कॉलेज स्टूडेंट के पास है घर बैठे 15 हजार रुपये कमाने का मौका, तुरंत देखें ये इंटर्नशिप, ऐसे करें अप्लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi University, DU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com