विज्ञापन

Karnataka SSLC Exam Fee 2027: 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को देना होगा ज्यादा शुल्क, KSEAB ने 5% बढ़ाई फीस

कर्नाटक बोर्ड ने SSLC (कक्षा 10) परीक्षा 2027 की फीस में 5 फीसदी बढ़ा दी है. पहली बार परीक्षा देने वाले छात्रों की फीस 746 रुपये होगी. निजी और रिपीटर स्टूडेंट्स की भी फीस बढ़ाई गई हैं.

Karnataka SSLC Exam Fee 2027: 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को देना होगा ज्यादा शुल्क, KSEAB ने 5% बढ़ाई फीस
बोर्ड द्वारा आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद छात्र KSEAB की वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in से SSLC 2027 की परीक्षा तिथियां डाउनलोड कर सकेंगे.

SSLC Exam Fee Hike : कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने साल 2027 की SSLC (कक्षा 10) बोर्ड परीक्षा के लिए एग्जाम फीस 5 प्रतिशत बढ़ा दी है. नई फीस के तहत पहली बार परीक्षा देने वाले रेग्यूलर और प्राइवेट (Private) स्टूडेंट्स को अब पहले के मुकाबले ज्यादा फीस चुकानी होगी. बोर्ड ने यह रिवाइज्ड रेग्युलर, प्राइवेट और रिपीटर (Repeater) सभी कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए लागू किया है. तो चलिए जानते हैं नई फीस का पूरा स्ट्रैक्चर...

पहली बार परीक्षा देने वालों को 36 रुपये अधिक देना होगा

KSEAB द्वारा जारी रिवाइज्ड शुल्क के अनुसार, पहली बार SSLC एग्जाम में शामिल होने वाले रेग्युलर स्कूल स्टूडेंट्स और निजी अभ्यर्थियों की परीक्षा फीस 710 रुपये से बढ़ाकर 746 रुपये कर दी गई है. यानी अब 36 रुपये अधिक देने होंगे.

प्राइवेट स्टूडेंट को देना होगा 260 रुपये

फीस बढ़ने का असर निजी उम्मीदवारों पर भी पड़ेगा. नए नियम के अनुसार, पहली बार प्राइवेट कैंडिडेट्स के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने वालों की रजिस्ट्रेशन और एप्लिकेशन फीस 248 रुपये से बढ़ाकर 260 रुपये कर दी गई है. वहीं, जिन प्राइवेट स्टूडेंट्स ने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है और केवल रिन्यूअल कराना है, उन्हें अब 72 रुपये की जगह 76 रुपये फीस देनी होगी.

रिपीटर छात्रों को कितनी फीस देनी होगी?

जो स्टूडेंट किसी सब्जेक्ट में दोबारा परीक्षा देने जा रहे हैं, उनके लिए फीस सब्जेक्ट की संख्या के आधार पर तय किया गया है.

  • एक विषय की परीक्षा देने पर फीस 448 रुपये से बढ़कर 470 रुपये हो गई है.
  • दो सब्जेक्ट्स की परीक्षा के लिए अब 559 रुपये के बजाय 587 रुपये देने होंगे.
  • तीन या अधिक सब्जेक्ट्स के लिए फीस 752 रुपये से बढ़ाकर 790 रुपये कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- फिजिक्स-केमिस्ट्री में बने रिकॉर्ड, लेकिन मैथ्स ने रोका रास्ता, JEE Advanced टॉपर्स भी नहीं कर पाए फुल स्कोर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com