JoSAA काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 का रिजल्ट आ गया है. JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को अपलोड कर दिया है. जिन भी उम्मीदवारों ने इस साल जोसा (JoSAA) काउंसलिंग 2026 में हिस्सा लिया है, वो JoSAA की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जेईई मेन/एडवांस्ड के एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से रिजल्ट चेक किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद अब ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया शुरू होगी, जो कि 26 जून 2026 शाम 5:00 बजे तक चलने वाली है. इस दौरान उम्मीदवारों को फीस भुगतान और डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे.
JoSAA राउंड 1 का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट https://josaa.nic.in/ पर जाएं.
- होमपेज पर "View Round 1 Seat Allocation Result for JoSAA 2026" लिखा होगा. इसपर क्लिक करें.
- JEE Main 2026 आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा को भर दें.
- स्क्रीन पर अलॉटेड कॉलेज और सीट की जानकारी आ जाएगी.
JoSAA काउंसलिंग के जरिए कुल 138 कॉलेजों में दाखिला दिया जा रहा है. कुल 67,323 सीटों पर एडमिशन होता है. इस काउंसलिंग के जरिए 23 IITs की कुल 18,951 सीटों को भरा जाना है. जबकि 32 NITs की 25,162 सीटें पर भी एडमिशन होने हैं. JoSAA काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्रों का सपना टॉप IIT कॉलेज में दाखिला लेने का होता है. लेकिन जेईई एडवांस में जिनकी टॉप रैंक आती है, उन्हें ही टॉप IIT में दाखिला मिलता है.
राउंड 2 का रिजल्ट कब आएगा
राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 30 जून 2026 को जारी किया जाएगा और 3 जुलाई तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया चलेगी. इस तरह से कुल 5 राउंड तक ये प्रक्रिया चलने वाली है. इस तरह से 25 जुलाई तक इस एडमिशन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं