JEE Main 2027 Registration : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी (NTA) ने JEE Main 2027 परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइन और रजिस्ट्रेशन गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. अगर आप या आपके परिवार में कोई इस एग्जाम में शामिल होने जा रहा है, तो इन नियमों को ध्यान से समझना बहुत जरूरी है, ताकि आगे चलकर कोई परेशानी न हो.
रजिस्ट्रेशन की डेट्स और लास्ट डेट्
JEE Main 2027 के पहले सेशन (Session 1) के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. वहीं, फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 22 नवंबर 2026 है. लास्ट समय की हड़बड़ी और टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए समय रहते अपना फॉर्म जरूर भर लीजिए.
इन बातों का रखें ध्यान- NTA Guidelines
खुद के लॉगिन से ही भरें फॉर्मNTA ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार फॉर्म भरने के लिए अपने खुद के DigiLocker, JanParichay या e-Pramaan (MeriPehchaan) अकाउंट का ही इस्तेमाल करिए. किसी अन्य व्यक्ति या साइबर कैफे के अकाउंट से लॉगिन करने पर भविष्य में बायोमेट्रिक चेकिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में परेशानी आ सकती है.
DigiLocker Re-KYC है बेहद जरूरीआवेदन शुरू करने से पहले कैंडिडेट्स को अपने डिजीलॉकर पर जाकर Re-KYC की प्रोसेस पूरी करने की सलाह दी गई है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि आपके डिजीलॉकर में आपकी बिल्कुल नई और सही जानकारियां अपडेटेड हैं, जिन्हें फॉर्म सीधे तौर पर उठा सकेगा.
कक्षा 10वीं के सर्टिफिकेट से मिलाएं डिटेल्सआपके आवेदन पत्र में भरा गया नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि (Date of Birth) पूरी तरह से आपकी कक्षा 10वीं (Class 10) के सर्टिफिकेट या मार्कशीट में दर्ज जानकारी से मैच होनी चाहिए. इसमें जरा सी भी गड़बड़ी होने पर आपका आवेदन निरस्त किया जा सकता है.
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- अब आप होमपेज पर दिए गए JEE Main 2027 Session 1 Registration लिंक पर क्लिक करिए.
- New Registration का ऑप्शन चुनें और मांगी गई बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्टर करिए.
- अब जनरेट हुए क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करके पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भरिए.
- मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Documents) को तय फॉर्मेट और साइज में अपलोड करिए.
- इसके बाद ऑनलाइन मीडियम से अपनी आवेदन फीस जमा करिए.
- फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार सभी जानकारी री- चेक (Re-check) कर लें.
- अब आप फॉर्म और फीस रसीद की एक कॉपी डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लीजिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं