विज्ञापन

UGC NET आंसर की कभी भी हो सकती है जारी, जानें ड्रॉप होने वाले सवालों के नंबर कैसे मिलेंगे?

UGC NET June 2026 Answer Key: एनटीए इसी हफ्ते यूजीसी नेट की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर सकता है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. जानिए ड्रॉप होने वाले सवालों के नंबर कैसे मिलेंगे और आप ऑब्जेक्शन कैसे कर सकते हैं.

UGC NET आंसर की कभी भी हो सकती है जारी, जानें ड्रॉप होने वाले सवालों के नंबर कैसे मिलेंगे?
UGC NET आंसर की होने वाली है जारी

UGC NET June 2026 Answer Key: यूजीसी नेट जून 2026 की आंसर की का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इसी हफ्ते प्रोविजनल आंसर की जारी करने जा रही है. हालांकि, एजेंसी ने अभी कोई तय तारीख नहीं बताई है. 22 जून से 30 जून 2026 तक चले इस एग्जाम की आंसर-की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी. आंसर-की आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि अगर एनटीए ने किसी सवाल को ड्रॉप कर दिया यानी सवाल ही गलत निकला तो उसके मार्क्स किसे मिलेंगे और किसे नहीं. आइए जानते हैं कि एनटीए का नया फॉर्मूला क्या कहता है और आपको अपने नंबर कैसे कैलकुलेट करने हैं.

ड्रॉप सवालों के लिए NTA का फॉर्मूला क्या है

अगर आंसर-की जारी होने के बाद किसी सवाल पर विवाद होता है और एक्सपर्ट्स की टीम पाती है कि वह सवाल ही गलत था या उसके ऑप्शन गलत थे, तो उस सवाल को ड्रॉप कर दिया जाता है. ऐसे में मार्क्स का कुछ इस तरह काम करता है..

सबको पूरे नंबर मिलेंगे 

NTA के रिवाइज्ड नियम के मुताबिक, अगर कोई सवाल ड्रॉप होता है, तो उस परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों को उस सवाल के पूरे 2 अंक (Marks) दिए जाते हैं.

चाहे अटेम्प्ट किया हो या नहीं

सबसे खास बात यह है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने उस सवाल का जवाब दिया था या उसे खाली छोड़ दिया था. अगर सवाल ड्रॉप हुआ है, तो नंबर सबको मिलेंगे.

किसे होगा नुकसान

नुकसान असल में किसी को नहीं होता, लेकिन जिन अभ्यर्थियों का असली मेरिट यानी बिना ड्रॉप वाले सवालों के अच्छा होता है, उन्हें कॉम्पिटिशन के लेवल पर थोड़ा अंतर महसूस हो सकता है, क्योंकि ये बोनस नंबर सबको मिल जाता है.

UGC NET की आंसर-की में गलत जवाब लगे, तो ऐसे करें चैलेंज 

  • अगर आंसर की चेक करते समय आपको लगता है कि NTA का दिया गया जवाब गलत है, तो आप उसे चुनौती (Challenge) दे सकते हैं. 
  • हर सवाल को चैलेंज करने के लिए आपको 200 रुपए फीस देनी होगी, जो नॉन-रिफंडेबल है.
  • आपको अपने सही जवाब के समर्थन में कोई पुख्ता सबूत या बुक का रिफरेंस अपलोड करना होगा.

किसी क्वेश्चन को चैलेंज कैसे करें

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट जाएं.
  • लॉगिन करके 'Answer Key Challenge' ऑप्शन पर जाएं.
  • अपना सवाल चुनें, सबूत अपलोड करें और फीस जमा कर दें.
  • आपके चैलेंज की जांच एक्सपर्ट टीम करेगी. अगर आपकी बात सही निकली, तो फाइनल आंसर की में सुधार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट बनेगा.

मोबाइल या लैपटॉप से आंसर-की कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in या ugcnet.nta.nic.in) पर जाएं.
  • होम पेज पर 'Candidate Activity' में जाकर UGC NET June 2026 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड डालें.
  • कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें.
  • आपकी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करें और अपने सही-गलत सवालों का मिलान करके अपने नंबरों का अंदाजा लगा लें.

ये भी पढ़ें - इन गलतियों की वजह से NEET PG रजिस्ट्रेशन हो सकता है रद्द, 15 अगस्त तक सुधारने का मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UGC NET, Provisional Answer Key, UGC NET Answer Key, Ugc Net 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com