विज्ञापन

JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द, इन तारीखों को करें नोट

JEE Advanced एग्जाम देश में IIT इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन के लिए कराया जाता है. आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को ऑफिसियल ब्रोशर ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए. इसमें परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और अन्य अहम निर्देश दिए गए होते हैं.

JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द, इन तारीखों को करें नोट
JEE Advanced 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 23 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा.

JEE Advanced 2026 को लेकर इंतजार खत्म हो गया है. IIT रुड़की ने हाल ही में एग्जाम का ऑफिसियल ब्रोशर जारी कर दिया है, जिसमें एप्लीकेशन प्रोसेस से लेकर एग्जाम और रिजल्ट तक की सभी जरूरी तारीखों की डिटेल्स दी गई हैं. यह एग्जाम देश में IIT इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन के लिए कराया जाता है और इसे सबसे कठिन कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में से एक माना जाता है. आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को ऑफिसियल ब्रोशर ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए. इसमें परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और अन्य अहम निर्देश दिए गए होते हैं.

इन तारीखों पर रखें नजर

ब्रोशर के अनुसार, JEE Advanced 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 23 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 मई, 2026 तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 4 मई, 2026 है. इसके बाद 11 मई, 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जबकि एग्जाम 17 मई, 2026 को होगा. इसका रिजल्ट 1 जून, 2026 को जारी कर दिया जाएगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि सर्वर संबंधी समस्याओं के कारण परेशानी हो सकती है.

कौन कर सकता है अप्लाई 

JEE Advanced एग्जाम में वही कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने JEE Main 2026 में तय कट-ऑफ मार्क्स हासिल किए हों. यह एग्जाम JEE Main के बाद दूसरा और सबसे अहम चरण मानी जाती है, जिसमें केवल चुने हुए कैंडिडेट्स को ही बैठने का मौका मिलता है.

उम्र और छूट 

सामान्य (General), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स की जन्म तिथि 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद की होनी चाहिए. वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है, यानी उनकी जन्म तिथि 1 अक्टूबर 1996 या उसके बाद की होनी चाहिए.

एप्लीकेशन फीस 

एप्लीकेशन फीस कैंडिडेट्स की केटेगरी के अनुसार तय की गई है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए फीस 3200 रुपये रखी गई है. वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 1600 रुपये है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या दूसरे उपलब्ध ऑप्शंस के जरिए किया जा सकता है.

फॉर्म भरने से पहले तैयार रखें ये डॉक्युमेंट्स

अप्लाई करते समय कैंडिडेट्स को कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स पहले से तैयार रखने चाहिए. इसमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी शामिल है. इसके साथ ही ओबीसी-एनसीएल या ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स को ध्यान रखना होगा कि उनका प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2026 के बाद जारी हुआ हो, अन्यथा उन्हें सामान्य वर्ग में गिना जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com