विज्ञापन

JoSAA काउंसलिंग में क्या है मॉक सीट अलॉटमेंट? जानें कैसे बदल सकते हैं अपनी चॉइस

JoSAA ने 2026 काउंसलिंग का पहला मॉक सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है. ये छात्रों को फाइनल सीट अलॉटमेंट से पहले अपनी चॉइस सुधारने और बेहतर कॉलेज चुनने का मौका देता है.

JoSAA काउंसलिंग में क्या है मॉक सीट अलॉटमेंट? जानें कैसे बदल सकते हैं अपनी चॉइस
काउंसलिंग का पहला मॉक सीट अलॉटमेंट जारी

JoSAA Counselling 2026: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन पाने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए इस समय JoSAA काउंसलिंग बेहद अहम है. इसी बीच JoSAA ने पहला मॉक सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है. कई छात्र इसे फाइनल सीट अलॉटमेंट समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. मॉक सीट अलॉटमेंट सिर्फ ये बताता है कि अभी तक भरी गई चॉइस और आपकी रैंक के हिसाब से आपको कौन सा कॉलेज या ब्रांच मिल सकती है. इसकी सबसे खास बात ये है कि इसे देखने के बाद छात्र अपनी पसंद में बदलाव कर सकते हैं. यानी अगर रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं है, तो अभी भी बेहतर कॉलेज या ब्रांच पाने के लिए चॉइस बदलने का मौका मौजूद है.

क्या होता है मॉक सीट अलॉटमेंट

मॉक सीट अलॉटमेंट एक तरह का ट्रायल रिजल्ट होता है. इसका मकसद छात्रों को यह समझाना होता है कि उनकी मौजूदा चॉइस के आधार पर कौन सी सीट मिलने की संभावना है. ये सिर्फ संभावित अलॉटमेंट होता है. इसे फाइनल सीट अलॉटमेंट नहीं माना जाता.

चॉइस बदलने का मौका क्यों मिलता है

मॉक सीट अलॉटमेंट देखने के बाद छात्र अपनी चॉइस लिस्ट को दोबारा देख सकते हैं. अगर किसी छात्र को लगता है कि वो बेहतर कॉलेज या पसंदीदा ब्रांच चुन सकता है, तो वो अपनी चॉइस में बदलाव कर सकता है. इससे फाइनल सीट अलॉटमेंट में बेहतर ऑप्शन मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

कौन ले सकता है JoSAA काउंसलिंग में हिस्सा

IIT में एडमिशन के लिए JEE Advanced 2026 पास होना जरूरी है. वहीं NIT, IIIT और GFTI जैसे संस्थानों में दाखिले के लिए JEE Main 2026 की रैंक मान्य होगी. इसके साथ छात्रों का 12वीं पास होना भी जरूरी है.

कैसे देखें मॉक सीट अलॉटमेंट

  • सबसे पहले JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद मॉक सीट अलॉटमेंट के लिंक पर क्लिक करें. फिर अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर संभावित सीट की जानकारी दिखाई देगी.
  • इसके बाद जरूरत पड़ने पर अपनी चॉइस में बदलाव भी किया जा सकता है.
  • JoSAA के शेड्यूल के अनुसार दूसरा मॉक सीट अलॉटमेंट 10 जून को जारी होगा.
  • इसके बाद छात्रों को चॉइस फाइनल करने का मौका मिलेगा. इसलिए जो छात्र बेहतर कॉलेज या ब्रांच चाहते हैं, उनके लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें - CBSE कॉपी स्कैनिंग के लिए नहीं लेगा COEMPT की मदद, IIT पैनल एक्सपर्ट ने बताया कहां थी कमी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com