विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान, जानें किस क्लास की कब से बंद रहेंगी क्लासेस

Winter Vacation : जम्मू-कश्मीर के स्कूल शिक्षा विभाग ने जम्मू डिवीजन के विंटर जोन स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है. DSEJ के आदेश के अनुसार कक्षा 8 तक और कक्षा 9-12 के छात्रों के लिए अलग-अलग छुट्टियों का शेड्यूल जारी किया गया है. जानिए कब से बंद होंगे स्कूल और शिक्षकों के लिए क्या निर्देश दिए गए हैं.

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान, जानें किस क्लास की कब से बंद रहेंगी क्लासेस
नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित कार्यक्रम का पालन न करने की स्थिति में संबंधित स्कूल प्रमुखों और शिक्षण कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Winter Vacation Jammu Kashmir : Directorate of School Education Jammu (DSEJ) ने जम्मू डिवीजन के विंटर जोन क्षेत्रों में स्थित सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए विंटर वैकेशन  (Winter Vacation) की तारीख घोषित कर दी है. 27 नवंबर को DSEJ की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, हाईयर सेकेंडरी लेवल तक के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में अलग-अलग क्लासेस के लिए अलग वैकेशन ड्यूरेशन तय की गई है. आइए आगे जानते हैं कौन से क्लास की कब से कब तक विंटर वैकेशन है.

8 क्लास तक 

जारी शेड्यूल के अनुसार, आठवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स की छुट्टियां 30 नवंबर 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी 2027 तक रहेंगी. 

9 से 12 तक

वहीं, 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए विंटर वैकेशन 14 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक रहेगा.

विंटर वैकेशन नोटिस
VIEW DOCUMENT

आदेश में शिक्षकों और स्कूल प्रशासन के लिए भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं. विभाग ने कहा है कि छुट्टियों के दौरान सभी शिक्षण कर्मचारी किसी भी शैक्षणिक गतिविधि के लिए अवलेवल रहेंगे. इसके अलावा, शिक्षकों को स्कूल खुलने से तीन दिन पहले अपने-अपने विद्यालयों में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा. नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि तय शेड्यूल का पालन न करने की स्थिति में संबंधित स्कूल प्रमुखों और शिक्षण कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कक्षा के अनुसार छुट्टियों का शेड्यूल समझ लें और किसी भी नई सूचना के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल प्रशासन के संपर्क में बने रहें.

बता दें कि सर्दियों के दौरान जम्मू डिवीजन के ऊंचाई वाले और ठंडे इलाकों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलती है. इसी को ध्यान में रखते हुए हर साल विंटर जोन में स्कूलों के लिए विंटर वैकेशन घोषित किया जाता है, ताकि छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढे़ं- Bihar Board 2027: 10वीं-12वीं का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी, 26 नवंबर तक करा सकते हैं सुधार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com