विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार की लगाम, लागू हुआ 25% कोटा और किताबों का नया नियम

Jammu Kashmir EWS School Reservation: जम्मू-कश्मीर सरकार जल्द ही निजी स्कूलों में EWS और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए प्रवेश स्तर पर 25 फीसदी सीटें रिजर्वड करने जा रही है. शिक्षा मंत्री शमीम फिरदौस ने प्राइवेट स्कूलों में किताबों के बढ़ते बोझ और यूनिफॉर्म-स्टेशनरी की जबरन बिक्री पर रोक लगाने के कड़े निर्देश दिए हैं.

जम्मू-कश्मीर के प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार की लगाम, लागू हुआ 25% कोटा और किताबों का नया नियम
स्कूलों द्वारा किसी खास वेंडर का दबाव बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

J&K Private School Reservation: केंद्र शासित प्रदेश की शिक्षा मंत्री शमीम फिरदौस ने घोषणा की है कि जम्मू-कश्मीर के सभी प्राइवेट स्कूलों में जल्द ही आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था लागू की जाएगी.  इसके तहत प्राइवेट स्कूलों में एंट्री-लेवल की 25% सीटें गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए रिजर्व रहेंगी. शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि गरीब परिवारों के इन बच्चों को निजी स्कूलों में फ्री एजुकेशन दी जाएगी और स्कूलों द्वारा किए गए खर्च की रिंबर्समेंट (Reimbursement) सरकार अपने नियमों के अनुसार खुद करेगी. 

गैर-जरूरी किताबों का बोझ नहीं डालना चाहिए

प्राइवेट स्कूलों में महंगी और ज्यादा किताबों को लेकर मिलने वाली शिकायतों पर शिक्षा मंत्री ने सख्त रुख अपनाया है. समीक्षा बैठक में यह तय किया गया कि जेके बोर्ड (JKBOSE) से मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल केवल बोर्ड के करिकुलम का पालन करेंगे और एनसीईआरटी (NCERT) सिलेबस से मेल खाती जेकेबोएस की किताबों को ही लागू करेंगे.

शिक्षा मंत्री शमीम फिरदौस ने जोर देकर कहा, "शिक्षा को माता-पिता पर आर्थिक बोझ या छात्रों पर मेंटल प्रेशर नहीं बनना चाहिए."अगर स्कूलों को ज्यादा स्टडी मैटेरियल की जरूरत लगती है, तो वे बच्चों को कॉपियां खरीदने पर मजबूर करने के बजाय लाइब्रेरी, बुक बैंक या ई-बुक्स जैसे डिजिटल मीडियम का सहारा ले सकते हैं."

यूनिफॉर्म और कॉपी-किताबें कहीं से भी खरीदने की खुली छूट

साथ ही शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया है कि माता-पिता अपनी पसंद के किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म, किताबें और कॉपियां खरीदने के लिए पूरी तरह फ्री हैं. स्कूलों द्वारा किसी खास वेंडर का दबाव बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- मिलिट्री कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम की सिटी इंटीमेशन स्लिप आउट, जानें डाउनलोड करने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com