RIMC Exam City Slip 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा (RIMCEE 2026) के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप ( Exam City Intimation Slip) जारी कर दी है. जो उम्मीदवार इस एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड हैं, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें एग्जाम देने किस शहर में जाना NTA द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल RIMCEE 2026 का एग्जाम 06 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.
यह एग्जाम रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) की ओर से और शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) की मंजूरी के साथ आयोजित की जा रही है. समय से पहले एग्जाम सिटी की जानकारी मिलने से स्टूडेंट्स और उनके गार्जिएन्स को एग्जाम सेंटर तक पहुंचने के लिए अपनी यात्रा और ठहरने की प्लानिंग पहले से करने में काफी मदद मिलेगी.
कैसे डाउनलोड करें RIMCEE 2026 सिटी स्लिप
- सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/RIMCEE/ पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करिए.
- अब नए लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और पासवर्ड (Password) भरिए.
- आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लीजिए.
यह एडमिट कार्ड नहीं है
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार इसे अपना एडमिट कार्ड (Admit Card) समझने की भूल न करें. यह केवल एक प्री इंफॉर्मेशन है ताकि उम्मीदवारों को पता चल सके कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में होगा.
हेल्पलाइन नंबर
अगर किसी उम्मीदवार को अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने या चेक करने में कोई परेशानी आ रही है, तो वे तुरंत NTA के हेल्पडेस्क नंबर 011-4075 9000 या 011-69227700 पर कॉन्टेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार rimc@nta.gov.in पर ई-मेल लिखकर भी भेज सकते हैं.
सिलेक्शन प्रोसेस
बता दें कि राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) में फाइनल सिलेक्शन के लिए स्टूडेंट्स को Written Examination), Viva-voce, Medical Examination के आधार पर होता है.
यह भी पढ़ें- नेशनल लॉ स्कूल में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें परीक्षा की तारीख और कोर्सेज की पूरी डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं