विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

Jharkhand Board 12th Result 2025: कल जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक को कर लें सेव

Jharkhand board 12th Result 2025 Date and Time: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल जारी होने वाला है.

Jharkhand Board 12th Result 2025: कल जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक को कर लें सेव
नई दिल्ली:

JAC Jharkhand board 12th Result 2025 Date and Time: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल यानी 31 मई को जारी किए जाएंगे. लंबे इंतजार का फल अब स्टूडेंट्स को मिलने वाला है. जैक बोर्ड 12वीं साइंस और कॉर्मस  का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया जाएगा. अगले सप्ताह आर्ट्स का रिजल्ट जारी होगा. इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3.50 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इस बार झारखंड बोर्ड काफी लेट से परिणाम जारी करने जा रहा है. परिणाम घोषित होते ही स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर देख सकते हैं.

सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए करें ये काम

इसके अलावा स्टूडेंट्स ndtv.in के एजुकेशन पेज पर भी जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. सबसे पहले परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक कर जानकारी दर्ज करें, परिणाम की घोषणा होते ही रिजल्ट नोटिफिकेशन आपतक पहुंच जाएगा. जैक बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी. 

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं जैक बोर्ड रिजल्ट

  • स्टूडेंट्स सबसे पहले jacresults.com पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर  मौजूद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर रोल कोड दर्ज करें.
  • इसके बाद परिणाम आपके स्क्रीन पर दिखाई  देगा.
  • स्टूडेंट्स स्कोरकार्ड डाउनलोड करें या प्रिंट आउट ले सकते हैं.
     

ये भी पढ़ें-RBSE 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा में मिलेंगे ग्रेड, समझिए मार्किंग स्कीम 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand Board, Jharkhand Board 10th, Jharkhand Board 12th Result 2020 Live Updates, Jharkhand Board 10th 12th Result 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com