Jharkhand Board 12th Result 2026 OUT LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इससे पहले Digilocker ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था कि रिजल्ट आने वाला है, ऐसे में अब लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा ndtv.in पर आकर भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं. एनडीटीवी ने छात्रों के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था भी की है, जिसे स्कैन कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इससे पहले झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर चुका है. झारखंड बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी.
झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
- झारखंड बोर्ड के छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर JAC 12th Result 2026 (Science / Arts / Commerce) के लिंक पर क्लिक करें
- यहां अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- यहां से रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकाल लें
QR कोड से चेक करें अपना रिजल्ट

JAC 12th Result 2026 LIVE: Latest Updates for Jharkhand Board Inter Result, Marksheet Download Direct Link
Jharkhand 12th Result LIVE: किन जिलों ने मारी बाजी
- झारखंड 12वीं रिजल्ट की कॉमर्स स्ट्रीम में सिमडेगा जिले ने बाजी मारी है. यहां का रिजल्ट 99.57 प्रतिशत रहा है.
- साइंस में लातिहार के छात्रों ने बाजी मारी है, यहां 93.25 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.
- आर्ट्स में गुमला जिले ने बाजी मारी है. यहां 99.52 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है.
JAC Result LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं के टॉपर्स का नाम
आर्ट्स में छोटी कुमारी ने टॉप किया है, जो बोकारो की रहने वाली हैं.
कॉमर्स में श्वेता प्रसाद ने पहला स्थान प्राप्त किया है, श्वेता रांची की रहने वाली हैं.
साइंस में राजिदा नाज ने टॉप किया है. राजिदा धनबाद की रहने वाली हैं.
टॉपर्स में लड़कियों के नाम शामिल
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट के टॉपर्स में लड़कियों के ही नाम शामिल हैं. तीनों स्ट्रीम में बेटियों ने टॉप किया है.
JAC 12th Result 2026: कॉमर्स और साइंस का कैसा रहा रिजल्ट?
आर्ट्स के अलावा कॉमर्स का रिजल्ट 93.37 प्रतिशत रहा, वहीं साइंस (विज्ञान) में 82.92 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.
JAC 12th Result 2026: आर्ट्स स्ट्रीम ने मारी बाजी
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट में इस बार भी आर्ट्स स्ट्रीम ने टॉप किया है. आर्ट्स का रिजल्ट 96.14% रहा है.
jac 12th result 2026: झारखंड बोर्ड में पास हुए 92.37 प्रतिशत छात्र
झारखंड बोर्ड का रिजल्ट इस बार भी काफी अच्छा रहा है. इस बार का कुल पास प्रतिशत 92.37 रहा है.
UMANG ऐप पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
झारखंड बोर्ड के छात्र अपना रिजल्ट उमंग ऐप पर भी चेक कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर उमंग की तरफ से इसे लेकर पोस्ट भी किया गया है.
Jharkhand Academic Council Board Result - 2026, Class-XII Results are declared on UMANG app and website. Click the link below to view your result: https://t.co/jYzuJKAkqC pic.twitter.com/rBQmJ9C20j
— UMANG App India (@UmangOfficial_) May 6, 2026
JAC Class 12 Result 2026 LIVE: झारखंड बोर्ड रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
झारखंड बोर्ड की इन वेबसाइट्स पर जाकर सीधे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in
Digilocker पर भी एक्टिव हुआ लिंक
झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है. छात्रों के लिए डिजीलॉकर पर भी लिंक एक्टिवेट हो गया है.
Jharkhand JAC 12th Result 2026 LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी
Jharkhand JAC 12th Result 2026 LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है.
Jharkhand 12th Result LIVE: आ गया है रिजल्ट क्यूआर कोड से करें चेक
झारखंड बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एनडीटीवी के इस क्यूआर कोड से भी रिजल्ट देख सकते हैं.

JAC 12th Result LIVE: कब मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट?
रिजल्ट आने के बाद वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट 'प्रोविजनल' होगी, असली मार्कशीट रिजल्ट के कुछ हफ्तों बाद स्कूलों से मिलेगी. हालांकि एडमिशन डिजीलॉकर वाली मार्कशीट से लिया जा सकता है.
JAC 12th Result LIVE: NDTV पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- एनडीटीवी पर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
- यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- Jharkhand 12th Result 2026 पर क्लिक करें.
- इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
- ऐसा करते ही झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
JAC 12th Result LIVE: Diglocker पर भी आएगा झारखंड बोर्ड का रिजल्ट
झारखंड बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए डिजीलॉकर ने भी एक पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि कैसे छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Results Coming Soon!
— DigiLocker (@digilocker_ind) May 6, 2026
The Jharkhand Academic Council (JAC), Ranchi – Class XII Results 2026 will be coming soon!
Stay ready to check your results on DigiLocker and access, anytime, anywhere.
Visit: https://t.co/izjH9VdY0R#JACResults2026 #Class12Results #JharkhandBoard #DigiLocker… pic.twitter.com/AkQ1tcnpeN