JAC 12th Stream Wise Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार भी आर्ट्स (कला संकाय) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.14 प्रतिशत सफलता दर के साथ पहला स्थान हासिल किया है. वहीं कॉमर्स (वाणिज्य) में 93.37 प्रतिशत और साइंस (विज्ञान) में 82.92 प्रतिशत छात्र सफल रहे. रिजल्ट जारी होते ही राज्यभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला.
कला संकाय का दबदबा कायम
कला संकाय में इस वर्ष 2,12,721 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,11,095 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 2,02,962 छात्र सफल रहे. प्रथम श्रेणी में 1,07,694 छात्रों ने सफलता हासिल की, जबकि 91,317 छात्र द्वितीय श्रेणी और 3,947 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. इस संकाय का शानदार परिणाम राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
विज्ञान संकाय का संतुलित लेकिन कमजोर प्रदर्शन
विज्ञान संकाय में कुल 90,638 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 90,168 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 74,771 छात्र सफल रहे. प्रथम श्रेणी में 61,589 छात्रों का पास होना सकारात्मक रहा, लेकिन कुल पास प्रतिशत अन्य संकायों की तुलना में कम रहा. द्वितीय श्रेणी में 13,163 और तृतीय श्रेणी में 16 छात्र पास हुए.
वाणिज्य संकाय का मजबूत प्रदर्शन
वाणिज्य संकाय में 21,228 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 21,078 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 19,681 छात्र सफल रहे. प्रथम श्रेणी में 12,030 छात्र सफल हुए, जबकि 7,468 छात्र द्वितीय श्रेणी और 183 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा
- होमपेज पर JAC 12th Result 2026 (Science / Arts / Commerce) के लिंक पर क्लिक करें
- यहां अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- यहां से रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकाल लें
ये भी पढ़ें - 'मानद उपाधि को गले में टांगकर जाइए', योगी ने ली रविकिशन की चुटकी; जानें क्या है डॉक्टर-प्रोफेसर लगाने का नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं