विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

RBSE 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा में मिलेंगे ग्रेड, समझिए मार्किंग स्कीम

RBSE Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, परीक्षा में शामिल हो चुके स्टूडेंट्स पहले मार्किंग स्किम समझें.

RBSE 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा में मिलेंगे ग्रेड, समझिए मार्किंग स्कीम
नई दिल्ली:

Rajasthan Board 5th Result 2025 Grading System: राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार rajpsp.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है. परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और आदि जानकारी दर्ज करें. इस रिजल्ट में स्टूडेंट्स डिविजन नहीं मिलेगा. बल्कि ग्रेडिंग सिस्टम है, स्टूडेंट्स को उनके नंबरों के हिसाब से ग्रेड दिया जाएगा.आपको कौन सा ग्रेड कितने नंबर पर मिलेगा इसकी जानकारी दी गई है.

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2025 Link

ग्रेडिंग सिस्टम (Rajasthan Board Grading System)

अगर 81 से 100 नंबर आए हैं तो आपको A ग्रेड मिलता है.  61 से 80 प्रतिशत नंबर आए हैं तो बी ग्रेड मिलेगा. इसी तरह 41 से 60 प्रतिशत नंबर तक आने पर C ग्रेड मिलेगा. जिन स्टूडेंट्स के 33 से 40 प्रतिशत नंबर मिलते हैं  तो उन्हें डी ग्रेड दिया जा रहा है. वहीं 32 या इससे कम प्रतिशत वाले विद्यार्थियों को E ग्रेड मिलेगा. राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट में जिन स्टूडेंट्स को ई ग्रेड मिलेगा, उनको फिर से परीक्षा देनी होगी.

RBSE 5th Result 2025 : 5वीं का परिणाम ऐसे चेक करें

  • स्टूडेंट्स  rajshaladarpan.nic.in पर जाएं.
  • Rajasthan 5th Result के लिंक पर क्लिक करें
  • रिजल्ट पेज खुलने पर अपना कक्षा सेलेक्ट करें.
  • अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

ये भी पढ़ें-Rajasthan board 5th Result 2025 LIVE: RBSE राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, पास प्रतिशत 97.47% रहा, Direct Link 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBSE Result 2025, Rbse Result 2025 Live, Rajasthan Board, Rajasthan Board 2025 Result, Rajasthan Board 10th 12th Result 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com