विज्ञापन

विदेशों में ये पढ़ाई करने जा रहे भारतीय छात्र, इन कोर्सेज का बोलबाला

हर साल लाखों भारतीय छात्र पढ़ाई करने के लिए विदेश जाते हैं. यहां की पढ़ाई केवल डिग्री लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे उन्‍हें विदेश में काम करने के मौके भी मिल जाते हैं.

विदेशों में ये पढ़ाई करने जा रहे भारतीय छात्र, इन कोर्सेज का बोलबाला

हर साल लाखों भारतीय छात्र पढ़ाई करने के लिए विदेश जाते हैं. यहां की पढ़ाई केवल डिग्री लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे उन्‍हें विदेश में काम करने के मौके भी मिल जाते हैं. कई भारतीय छात्र पढ़ने के बाद वापस नहीं लौटते और वहीं नौकरी करने लगते हैं. ज्‍यादातर भारतीय छात्र 12वीं के बाद जब विदेश जाते हैं तो वे ऐसे कोर्स करते हैं, जो पहले से ही हाई-डिमांड हों और जिन्‍हें करने के बाद उन्‍हें आसानी से नौकरी मिल जाए. जानें ऐसे ही कोर्सेज के बारे में. 

विदेशों में ये पढ़ाई करने जा रहे भारतीय छात्र

STEM कोर्स

भारतीय छात्रों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय कोर्स माना जाता है- STEM. यानी Science, Technology, Engineering, Mathematics से संबंधित पढ़ाई होती है. 

Data Science, AI, Tech Courses

Data Science, Artificial Intelligence (AI) और Machine Learning से संबंधित कोर्स करना भारतीय छात्रों की प्राथमिकताओं में से एक है. ये कोर्स बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इसका कारण है IT और टेक सेक्टर में इनकी भारी डिमांड है. 

लाखों की सैलरी वाली नौकरी चाहिए तो AI से जुड़े ये कोर्स करिए

Business और Management Courses

ना केवल हमारे देश बल्कि विदेशों में भी MBA, Business Analytics, Finance, Accounting जैसे कोर्सेज की काफी डिमांड है. ये कोर्स करने के बाद आसानी से मल्टिनेशनल कंपनियों में नौकरी के अवसर मिल जाते हैं. 

Health और Medical Courses

इसमें आता है Nursing, Health Sciences और Biotechnology जैसे कोर्स. हेल्‍थकेयर सेक्‍टर में विस्‍तार के कारण छात्र इन कोर्सेज को करते हैं. 

Arts, Media और Social Sciences

जो छात्र क्रिएटिव लाइन में करियर बनाना चाहते हैं वे Psychology, Media & Communication और Design की पढ़ाई करते हैं. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com