विज्ञापन

क्या होता है IITs का ओपन हाउस? जानें इसमें कौन हो सकता है शामिल

IITs Open House Program : IITs का ओपन हाउस छात्रों को एडमिशन से पहले संस्थान, ब्रांच, करियर अवसरों और कैंपस जीवन की जानकारी देता है. इससे छात्र अपनी रुचि, रैंक और भविष्य के लक्ष्यों के अनुसार बेहतर फैसला ले सकते हैं.

क्या होता है IITs का ओपन हाउस? जानें इसमें कौन हो सकता है शामिल
ओपन हाउस में वे छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्होंने JEE Advanced 2026 क्वालिफाई किया है.

IITs Open House Program : JEE Advanced 2026 का रिजल्ट आने के बाद अब छात्रों ने IITs में एडमिशन लेने की तैयारी शुरू कर दी है. इसमें छात्रों की मदद करने के लिए अब कई IITs ने एक खास प्रोग्राम की भी शुरुआत की है. दरअसल, ये IITs संभावित छात्रों के लिए ओपन हाउस ऑर्गनाइज कर रहे हैं. यह पहल उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने JEE Advanced परीक्षा में सफलता हासिल की है और IIT में एडमिशन के लिए JoSAA काउंसलिंग में भाग लेने की योजना बना रहे हैं. ओपन हाउस के जरिए छात्र किसी संस्थान को चुनने से पहले वहां के माहौल, कैंपस लाइफ और उपलब्ध अवसरों को करीब से समझ सकते हैं.

क्या है ओपन हाउस प्रोग्राम?

IITs का ओपन हाउस एक स्पेशल इंटरैक्टिव प्रोग्राम होता है, जिसमें छात्रों और उनके पैरेंट्स को संस्थान के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है. इस दौरान छात्र IIT के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स, कोर्सेज, रिसर्च एक्टिविटीज, स्टूडेंट लाइफ और करियर संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस प्रोग्राम के दौरान ज्यादातर IITs कैंपस टूर भी कराते हैं, जिससे छात्रों को संस्थान की सुविधाओं और वातावरण को समझने का मौका मिलता है. कई संस्थान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से, जबकि कुछ IITs पूरी तरह ऑनलाइन मोड में ओपन हाउस ऑर्गनाइज कर रहे हैं.

कौन हो सकता है इसमें शामिल?

ओपन हाउस में वे छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्होंने JEE Advanced 2026 क्वालिफाई किया है और IIT में एडमिशन लेने की संभावना तलाश रहे हैं. इसके अलावा पैरेंट्स भी इस ओपन हाउस में भाग ले सकते हैं, ताकि वे अपने बच्चों के लिए बेहतर संस्थान और कोर्स चुनने में मदद कर सकें. छात्र JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर संबंधित IIT के ओपन हाउस की जानकारी और रजिस्ट्रेशन लिंक प्राप्त कर सकते हैं. कई IITs अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनलों पर भी इन सेशंस का लाइव प्रसारण करते हैं.

छात्रों की शंकाओं का मिलता है समाधान

ओपन हाउस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि छात्रों को संस्थान के डायरेक्टर्स, डीन, फैकल्टी मेंबर्स और मौजूदा छात्रों से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है. इस दौरान वे कोर्स स्ट्रक्चर, ब्रांच सिलेक्शन, हॉस्टल सुविधाओं, प्लेसमेंट, इंटर्नशिप और रिसर्च अवसरों से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं.

ओपन हाउस के जरिए IITs का मकसद छात्रों को एडमिशन से पहले पूरी जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि वे अपनी रुचि, करियर लक्ष्यों और रैंक के अनुसार सही संस्थान और ब्रांच चुन सकें. ओपन हाउस छात्रों को सिर्फ अकैडमिक जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें IIT की रियल स्टूडेंट लाइफ, को-करिकुलर एक्टिविटीज और अवसरों की भी झलक दिखाता है. यही कारण है कि इसे IIT में एडमिशन प्रोसेस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है.

ये भी पढ़ें- JoSAA Counselling: CBSE री-इवैल्यूएशन वाले छात्रोंं को बड़ी राहत, 15 जुलाई तक करवा सकेंगे अपडेटेड मार्कशीट जमा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com