Government vs Private MBBS Cost: नीट यूजी (NEET UG) की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है. आज 5 अगस्त से मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड-1 की प्रक्रिया शुरू कर दी है. देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन पाने की रेस में लाखों स्टूडेंट्स खड़े हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल जो हर स्टूडेंट और पेरेंट्स के दिमाग में आ रहा है कि आखिर डॉक्टरी की पढ़ाई का कुल कितना पैसा लगेगा. सरकारी कॉलेज में कितना खर्चा आएगा और प्राइवेट कॉलेज में कितना. अगर आपको भी यही सवाल परेशान कर रहा है, तो टेंशन मत लीजिए. आज हम आपको बताएंगे कि MBBS की पढ़ाई में कहां, कितना खर्च आता है और सरकारी-प्राइवेट कॉलेज की फीस में कितना अंतर है.
NEET UG 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल
- रजिस्ट्रेशन शुरू- 5 अगस्त 2026
- रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट- 12 अगस्त 2026 (दोपहर 3 बजे तक)
- फीस जमा करने की लास्ट डेट- 12 अगस्त 2026 (शाम 6 बजे तक)
- चॉइस फिलिंग- 6 अगस्त से 13 अगस्त 2026
- पहला अलॉटमेंट रिजल्ट- 17 अगस्त 2026
- कॉलेज में रिपोर्ट करना- 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026
देश में MBBS की कुल कितनी सीटें हैं
- कुल सीटें- करीब 1,36,939
- सरकारी सीटें- 63,296
- प्राइवेट सीटें- 73,643
- BDS कोर्स की सीटें- 319 कॉलेजों में 27,868
सरकारी Vs प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की फीस में कितना अंतर
सरकारी मेडिकल कॉलेज की फीस
यहां फीस बहुत कम होती है, क्योंकि सरकार सब्सिडी देती है. पूरे साढ़े पांच साल (MBBS) के कोर्स का खर्च करीब 50 हजार से 10 लाख रुपए तक आता है. अगर आपका स्कोर इतना अच्छा है कि आपको AIIMS मिल गया, तो वहां पूरे कोर्स की ट्यूशन फीस सिर्फ 6 हजार रुपए के आसपास है.
प्राइवेट मेडिकल कॉलेज और डीम्ड यूनिवर्सिटी की फीस
यहां फीस काफी ज्यादा होती है. अगर आपको प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेना है, तो आपको 50 लाख से 1.25 करोड़ रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं. अगर सीट मैनेजमेंट या NRI कोटे की है, तो खर्च और भी ज्यादा हो सकता है.
टॉप मेडिकल कॉलेज की अनुमानित MBBS फीस
एम्स दिल्ली (AIIMS Delhi) में पूरे कोर्स की फीस सिर्फ 6,100 रुपए के आसपास है.
सरकारी इंस्टीट्यूट जिपमेर (JIPMER) की फीस करीब 34,290 रुपए है.
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से एमबीबीएस करने में करीब 1.49 लाख रुपए का खर्च आता है.
लखनऊ के टॉप मेडिकल कॉलेज केजीएमयू (KGMU) की फीस करीब 2.14 लाख रुपए है.
टॉप प्राइवेट कॉलेज कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज की फीस करीब 44 लाख रुपए तक हो सकती है.
एसआरएम इंस्टीट्यूट (SRM Institute) में एमबीबीएस की पढ़ाई का कुल खर्च करीब 1.13 करोड़ रुपए तक पहुंच जाता है.
डीवाई पाटिल विद्यापीठ (DY Patil Vidyapeeth) की अनुमानित फीस करीब 1.22 करोड़ रुपए है.
अमृता विश्व विद्यापीठम से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने में करीब 1.25 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें - JNU UG 2026 First Merit List Out: BA और BSc एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, jnuee.jnu.ac.in पर ऐसे करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं