विज्ञापन

हिमाचल सरकार घटाएगी IAS, IPS और IFS अधिकारियों की संख्या, जानें किन राज्यों में सबसे ज्यादा अधिकारी

क्या आपको पता है कि हमारे देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा IAS अधिकारों की तैनाती की गई है? केंद्र सरकार की और से इस साल फरवरी में इससे जुड़ा डेटा संसद में साझा किया गया है. जिसमें बताया गया है कि किस राज्य में कितने IAS पदों को मंजूरी दी गई है.

हिमाचल सरकार घटाएगी IAS, IPS और IFS अधिकारियों की संख्या, जानें किन राज्यों में सबसे ज्यादा अधिकारी
भारत सरकार ने कुल 6877 IAS पदों को मंजूरी दी है.

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में राज्य में IAS, IPS और IFS अधिकारियों के पदों की स्वीकृत संख्या घटाने का प्रस्ताव रखा है. आईएएस के कैडर की संख्या को कम करते हुए 153 से घटाकर 130 आईएएस करने का प्रस्ताव सरकार की तरफ से रखा गया है. ऐसे होने से राज्य में IAS के सीधा 23 पद कम हो जाएंगे. IFS कैडर की संख्या 118 से घटाकर 83 करने का और IPS कैडर की संख्या में भी कटौती करने की बात कही गई है.  ऐसे करने से राज्य सरकार को हर साल करीब 200 करोड़ रुपये तक की बचत होगी. आखिर हमारे देश का वो कौन सा राज्य है, जहां पर सबसे अधिक IAS अधिकारी है, आइए जानते हैं, इसके बारे में

किन राज्यों में सबसे ज्यादा IAS अधिकारी?

केंद्र सरकार की ओर से इस साल फरवरी 2026 में संसद में साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा IAS पद पर स्वीकृत उत्तर प्रदेश राज्य में दी गई है.  इसके बाद  AGMUT cadre (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, और केंद्र शासित प्रदेश) आता है, जहां पर 542 पदों को मंजूरी दी गई है, फिर मध्य प्रदेश में 459 और महाराष्ट्र में 435 पद स्वीकृत किए गए हैं.  भारत में IAS के कुल 6877 पदों को मंजूरी दी गई है .

संख्याराज्य का नामIAS के स्वीकृत पदIPS के स्वीकृत पदIFS के स्वीकृत पद
1AGMUT542457302
2आंध्र प्रदेश23917482
3असम-मेघालय263195142
4बिहार35924274
5छत्तीसगढ202142153
6गुजरात313208125
7हरियाणा21514458
8हिमाचल प्रदेश15396114
9झारखंड224158142
10कर्नाटक314224164
11केरल231172107
12मध्य प्रदेश459319296
13महाराष्ट्र435329206
14मणिपुर1159158
15नगालैंड948045
16ओडिशा248195141
17पंजाब23117261
18राजस्थान332222145
19सिक्किम483230
20तमिलनाडु394276152
21तेलंगाना20813981
22त्रिपुरा1026960
23उत्तर प्रदेश652541217
24उत्तराखंड12675112
25पश्चिम बंगाल378347126
कुल687750993193

ये डेटा  1 जनवरी 2025 तक का है.

ये भी पढ़ें- Bidesh Sikhya Bruti 2026:ओडिशा सरकार दे रही है छात्रों को विदेशी जाकर पढ़ने का मौका, जानें स्कॉलरशिप की डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal IAS IPS Salary, IAS Posting News 2026, IAS-IPS Total Post In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com