विज्ञापन

HBSE 12th Result 2026: रेवाड़ी की दीपिका बनीं हरियाणा में 12वीं की टॉपर, बताया कैसे मिली पहली रैंक

हरियाणा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में टॉप करने वाली दीपिका का सपना आईएएस अधिकारी बनना है. दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अनुशासित दिनचर्या को दिया. 

HBSE 12th Result 2026: रेवाड़ी की दीपिका बनीं हरियाणा में 12वीं की टॉपर, बताया कैसे मिली पहली रैंक
रेवाड़ी की दीपिका बनीं हरियाणा में 12वीं की टॉपर

Haryana 12th Board Result 2026: हरियाणा में 12वीं बोर्ड का रिजल्ट (HBSE 12th Result) जारी हो गया है. इस बार रेवाड़ी की दीपिका ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में बाजी मारी है. दीपिका के 500 में से 499 नंबर आएं हैं. जैसे ही 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ और दीपिका के टॉप करने की खबर मिली तो तुरंत परिवार और दीपिका के जांट गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. तुरंत दीपिका के घर पर बधाई देने के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए.

6-7 घंटे रोजाना करती थी सेल्फ स्टडी

दीपिका के पिता अशोक मेघवाल सरकारी स्कूल में समाजशास्त्र के लेक्चरर हैं. उन्होंने बताया कि दीपिका शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर रही है. उसने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया. दीपिका प्रतिदिन 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी और कठिन विषयों को समझने के लिए कई बार यूट्यूब का सहारा भी लेती थी.

दीपिका ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. उसने हिंदी, पॉलिटिकल साइंस और कंप्यूटर विषय में 100-100 अंक प्राप्त किए, जबकि अंग्रेजी में 99 अंक हासिल किए. उसकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है. दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अनुशासित दिनचर्या को दिया. उसने कहा कि अगर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई की जाए तो बिना कोचिंग भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है.

दीपिका का IAS बनने का है सपना

दीपिका का सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना है. उसकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले में गर्व का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि दीपिका ने क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनने का काम किया है.

बता दें कि इस बार 12वीं का रिजल्ट 84.67 प्रतिशत रहा है. वहीं, जींद जिला 91 प्रतिशत रिजल्ट के साथ पहले नंबर रहा है, जबकि दूसरे नंबर पर पानीपत जिला है, जहां 90.84 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. इसके अलावा 89.14 के साथ नंबर तीन पर भिवानी जिला रहा है. सबसे नीचे महज 57 प्रतिशत छात्र के साथ नूंह जिले ने जगह बनाई.

HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने गाड़ दिए लट्ठ, जींद जिले ने मारी बाजी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HBSE 12th Result 2026, HBSE 12th Result 2026 Out, HBSE 12th Result, HBSE Result 2026, HBSE 12th Topper 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com