विज्ञापन

HBSE Haryana Board Result 2026: जल्द खत्म होगा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार!

HBSE 10वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चली थीं. बोर्ड अब रिकॉर्ड समय में कॉपियों के मूल्यांकन के बाद परिणामों को अंतिम रूप दे रहा है.  

HBSE Haryana Board Result 2026: जल्द खत्म होगा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार!
HBSE 10th Result 2026 : इसके अलावा छात्र DigiLocker और SMS के जरिए भी अपने नतीजे प्राप्त कर सकते हैं, जो भारी ट्रैफिक के दौरान एक बेहतर विकल्प साबित होता है.  

HBSE Haryana Board Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की तारीखें घोषित कर दी हैं. इस साल परीक्षाओं में भाग लेने वाले 5 लाख से अधिक छात्र अब अपनी मेहनत का परिणाम देखने के लिए तैयार हो जाएं.  हरियाणा बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि नतीजे मई महीने में जारी किए जाएंगे. 12वीं कक्षा का रिजल्ट 14 मई, 2026 को घोषित किया जाएगा.  वहीं, 10वीं कक्षा का रिजल्ट 17 मई, 2026 को घोषित किया जाएगा. नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर लाइव होंगे.  

कैसे चेक करें अपना HBSE रिजल्ट 2026?

  • सबसे पहले bseh.org.in पर लॉग इन करें.  
  • होमपेज पर 'HBSE 10th Result 2026' या 'HBSE 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.  
  • अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें.  
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.  
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें या इसे सेव करें.  

इसके अलावा छात्र DigiLocker और SMS के जरिए भी अपने नतीजे प्राप्त कर सकते हैं, जो भारी ट्रैफिक के दौरान एक बेहतर विकल्प साबित होता है.

विदित हो कि HBSE 10वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चली थीं. बोर्ड अब रिकॉर्ड समय में कॉपियों के मूल्यांकन के बाद परिणामों को अंतिम रूप दे रहा है.  

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HBSE 10th Result 2026, HBSE 12th Result 2026, Haryana Board Result Date, BSEH Bhiwani Result, How To Check HBSE Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com