विज्ञापन

HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने गाड़ दिए लट्ठ, जींद जिले ने मारी बाजी

HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत अपनी मार्कशीट देख सकते हैं.

HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने गाड़ दिए लट्ठ, जींद जिले ने मारी बाजी
HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट जारी

HBSE 12th Result 2026: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की है. इसमें बताया गया है कि कुल कितने छात्र पास हुए हैं और इस बार रिजल्ट कैसा रहा. आइए जानते हैं कि कैसे छात्र अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं और किन वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी किया गया है. इस बार का रिजल्ट 84.67 प्रतिशत रहा है.

इन तीन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट 

  • bseh.org.in
  • results.bseh.org.in
  • digilocker.gov.in

रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका 

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
  • होमपेज पर Main Website पर क्लिक करें
  • यहां HBSE 12th Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी डालें
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें या इसे डाउनलोड कर लें

इन जिलों ने मारी बाजी 

इस बार जींद जिले ने बाजी मारी है, जहां 91 प्रतिशत रिजल्ट रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर पानीपत जिला है, जहां 90.84 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. नंबर तीन पर भिवानी जिला रहा है, जिसका परीक्षा परिणाम 89.14 प्रतिशत रहा है. सबसे नीचे जिला नूंह है, जहां महज 57 प्रतिशत छात्र पास हो पाए हैं. 

रिजल्ट की हाईलाइट्स 

  • हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में चरखी दादरी जिले ने टॉप किया है. 
  • हरियाणा के नूंह जिले का रिजल्ट सबसे खराब रहा है. 
  • हरियाणा बोर्ड में 81.45 प्रतिशत छात्र यानी लड़के पास हुए हैं
  • लड़कियों का पास प्रतिशत 87.97 रहा है, यानी लड़कियों ने इस बार भी बाजी मार ली है.
  • आर्ट्स में 82.60 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. 
  • साइंस में कुल 90.08 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.  
  • कॉमर्स में कुल 88.20 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.  

स्कूल से जारी होगी असली मार्कशीट 

छात्र ध्यान दें कि ऑनलाइन मार्कशीट सिर्फ जानकारी के लिए है, ये एक प्रोविजनल मार्कशीट होगी. आपकी ओरिजिनल मार्कशीट आपके स्कूल से ही मिलेगी. पासिंग मार्क्स की बात करें तो पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं. जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है, तो वह जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर री-चेकिंग या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com