विज्ञापन

GSEB Result 2026: गुजरात बोर्ड इस दिन जारी करने जा रहा है 12वीं और 10वीं के नतीजे, इस लिंक पर करें चेक

गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर छात्र रिजल्ट चेक कर सकेंगे.बता दें कि छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक जरूरी हैं.

GSEB Result 2026: गुजरात बोर्ड इस दिन जारी करने जा रहा है 12वीं और 10वीं के नतीजे, इस लिंक पर करें चेक
गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं की मार्कशीट को सबसे पहले gseb.org पर जारी किया जाएगा. 

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) कुछ ही दिनों में SSC (कक्षा 10) और HSC (कक्षा 12) परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. सामने आई जानकारी के अनुसार गुजरात बोर्ड HSC (कक्षा 12 - विज्ञान और सामान्य) परीक्षा का रिजल्ट सोमवार यानी 4 मई को जारी करेगा. वहीं  SSC (कक्षा 10) का रिजल्ट बुधवार, 6 मई को जारी किया जाएगा.  छात्र अपने सीट नंबर का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अपने गुजरात बोर्ड परिणाम देख सकेंगे. गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

  1. गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं की मार्कशीट को सबसे पहले gseb.org पर जारी किया जाएगा. 
  2. रिजल्ट जारी होती ही, लिंक एक्टिव हो जाएगा.
  3.  SSC Result 2026 या HSC Result 2026 लिंक पर क्लिक कर दें.
  4. एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर सीट नंबर डालकर अपना  Submit बटन पर क्लिक करें.
  5. नतीजा स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  6. मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल यानी अस्थायी होती है. छात्रों अपनी  ओरिजिनल मार्कशीट को अपने स्कूल से हासिल कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के 3 हफ्ते बाद स्कूल में जाकर मार्कशीट हासिल की जा सकती है.

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए

गुजरात बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक ज़रूरी हैं. वहीं जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें दोबार से परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है, ताकि वो अपना साल बचा सकें.

पंजीकृत कुल छात्र: 15,27,724-

SSC (कक्षा 10):  9.07 लाख के करीब छात्र

HSC (कक्षा 12): कुल 5.01 लाख छात्र

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GSEB Result 2026, Gujarat Board, Gujarat Board 10th Result, Gujarat Board 12 Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com