विज्ञापन

हत्या की सजा काट रहे कैदियों ने पास की 12वीं की परीक्षा, 100% रहा सूरत की इस जेल का रिजल्ट

Prisoners Board Exam: गुजरात बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी हो चुका है, 12वीं में कुछ ऐसे भी छात्र थे, जिन्होंने जेल में रहते हुए परीक्षा दी थी. इनमें से कुछ हत्या जैसे गंभीर मामलों में सजा काट रहे हैं.

हत्या की सजा काट रहे कैदियों ने पास की 12वीं की परीक्षा, 100% रहा सूरत की इस जेल का रिजल्ट
जेल में सजा के साथ दी परीक्षा

Prisoners Board Exam: गुजरात के सूरत से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने ये साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी बाधा पार की जा सकती है. यहां की लाजपोर जेल के कुल 11 कैदियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी,  जिसमें सभी पास हो गए हैं. यानी इस जेल का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है. इनमें से कई लोगों पर हत्या जैसे गंभीर मुकदमे चल रहे हैं. जेल प्रशासन की तरफ से इन अपराधियों को सुधार का मौका दिया गया था, जिसके बाद इन्होंने मेहनत की और अब बोर्ड परीक्षा पास की है. 

सजा काट रहे कैदियों ने मारी बाजी

हत्या के मामले में उम्रकैद काट रहा रोहित रतिराम यादव सफलता की मिसाल बना है. उम्रकैद की सजा मिलने के बावजूद उसके अंदर पढ़ने की ललक जगी और आखिरकार उसने 12वीं पास कर ली. उसके अलावा NDPS केस में 20 साल की सजा काट रहा सरफराज इकबाल पटेल भी 12वीं पास कर चुका है. उसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है. वहीं हत्या के प्रयास में 7 साल की सजा काट रहा साहिल सुरेश पटेल ने भी ये परीक्षा दी थी और अब पास भी हो चुका है. 

अपराध के बाद किताबों का सहारा

भले ही इन कैदियों ने कई गुनाह किए हों, जिनकी सजा इन्हें मिल चुकी है, लेकिन अब इनके हाथों में किताबों का दिखना काफी प्रेरणादायक है. कैदियों ने संकल्प लिया है कि अब अपने गुनाहों को भूलकर खुद को सुधारना है. एक गलती हुई है, लेकिन अब कोई भी गलती नहीं करेंगे. लाजपोर जेल में शिक्षा ने कैदियों को नई जिंदगी की शुरुआत करने का मौका दिया है. फिलहाल सलाखों के पीछे की ये कहानी सूरत में खूब चर्चा में है. 

बता दें कि कई जेलों में ऐसे कैदी होते हैं, जिन्हें सुधार के मौके दिए जाते हैं. इनमें से कई कैदी जेल से ही अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं और बाहर आकर एक नई जिंदगी जीते हैं. गुजरात के सूरत में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. 

ये भी पढ़ें - CBSE ने जारी किया 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड, cbse.gov.in से करें डाउनलोड

लेखक के बारे में
img
अमित ठाकुर
रिपोर्टर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prisoners Board Exam, Prisoners Board Exam In Gujarat, Class 12th Board Exam, Murder Convicts Pass Class 12th Board Exam, Prisoners 12th Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com