विज्ञापन

'आजी' ने कमाल कर दिया, 68 साल की उम्र ने 12वीं में पाई सफलता, हासिल किए इतने नंबर

महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं (HSC) परीक्षा में मंगला पोपट ठोके नाम की एक महिला ने 60% अंक हासिल किए हैं. मंगला पोपट ठोके की उम्र 68 साल की है. इस उम्र में उन्होंने 12वीं पास होने के अपने सपने को पूरा करके दिखाया है.

'आजी' ने कमाल कर दिया, 68 साल की उम्र ने 12वीं में पाई सफलता, हासिल किए इतने नंबर
हाल ही में महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी हुआ है.

सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती है और ये बात सच कर दिखाई है, मुंबई के विक्रोली की रहने वाली मंगला पोपट ठोके ने. मंगला पोपट ठोके ने 68 साल की उम्र में 12वीं बोर्ड परीक्षा पास की है. इतना ही नहीं उन्होंने महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं (HSC) परीक्षा में कुल 60% अंक हासिल किए हैं. मंगला पोपट ठोके ने पैसों की तंगी और परिवार की जिम्मेदारी होने के कारण बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी. लेकिन अपने सपनों को जिंदा रखा. 68 साल की उम्र में फिर से स्कूल में दाखिला लेकर अपनी पढ़ाई शुरू की और अच्छे अंकों के साथ 12वीं कक्षा को पास कर लिया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगला पोपट ठोके ने साल 2023 में शारदा नाइट स्कूल में दाखिला लिया था. वो दिन में काम करती थी और रात में पढ़ाई में जुट जाती थी. 

सपनों की कोई उम्र नहीं होती

घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने के बाद जो समय बचता था उसमें मंगला पोपट ठोके पढ़ाई करती थी. मंगला पोपट ठोके की लगन का ही नतीजा है कि उन्होंने इस उम्र में परिवार की जिम्मेदारी को संभालते हुए अपनी पढ़ाई को पूरा किया. मंगला पोपट ठोके की कहानी उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जिनके सपने अभी तक पूरे नहीं हुए हैं. 

मंगला पोपट ठोके की कहानी बताती है कि सपने पूरा करने के लिए कोई उम्र नहीं बस हौंसले बुलंद होने चाहिए. बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी हुए हैं. कक्षा 12वीं (एचएससी) की परीक्षा का कुल पास प्रतिशक 89.79 प्रतिशत रहा है.  एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कियों का पास प्रतिशत 93.15 रहा है, जबकि 86.80 प्रतिशत लड़के सफल हुए हैं.  यह परीक्षा फरवरी और मार्च में आयोजित की गई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mangala Popat Thoke Success Story, Success Story Grandmother, Mangala Popat Thoke Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com