Government Jobs: कई सरकारी विभागों और इंस्टीट्यूशन में भर्ती के दौरान टाइपिंग स्पीड की एकुरेसी मापी जाती है. अगर आपकी हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग अच्छी है तो कई सरकारी नौकरियों में आपके सिलेक्शन के चांसेस बढ़ सकते हैं. तो चलिए जानते हैं डेटा ऑपरेटर से लेकर बैंकिंग सेक्टर में क्लर्क तक कहां-कहां आपके लिए सरकारी नौकरी के अवसर हैं...
डेटा एंट्री ऑपरेटरकेंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में डेटा एंट्री ऑपरेटर की जरूरत होती है. इस पद पर काम करने वाले कर्मचारियों को रिकॉर्ड अपडेट करने, डेटा दर्ज करने और डिजिटल फाइलों का मैनेजमेंट करना होता है. इस नौकरी के लिए तेज और सटीक टाइपिंग सबसे जरूरी मानी जाती है. SSC और विभिन्न राज्य चयन आयोग समय-समय पर इसकी भर्तियां निकालते हैं.
लोअर डिवीजन क्लर्कवहीं, SSC CHSL परीक्षा के माध्यम से भरे जाने वाले LDC पद भरे जाते हैं. इस नौकरी के लिए रिटेन एग्जाम के बाद टाइपिंग टेस्ट देना जरूरी होता है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में टाइपिंग एबिलिटी की जांच की जाती है.
कोर्ट क्लर्क और टाइपिस्टजिला अदालतों से लेकर हाई कोर्ट तक क्लर्क और टाइपिस्ट की भर्ती होती है. कोर्ट में रोजाना बड़ी संख्या में डॉक्यूमेंट्स तैयार किए जाते हैं, इसलिए टाइपिंग में एक्सपर्ट कैंडिडेट्स को प्रयोरिटी मिलती है. विभिन्न हाई कोर्ट समय-समय पर इन पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी करते हैं.
रेलवे जूनियर क्लर्करेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के जरिए जूनियर क्लर्क और टाइपिस्ट पदों पर नियुक्तियां होती हैं. लिखित परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट्स को टाइपिंग टेस्ट भी देना होता है, जिसमें स्पीड और एक्यूरेसी दोनों जांची जाती है.
बैंकिंग सेक्टर में क्लर्कपब्लिक सेक्टर के बैंकों में क्लर्क पदों के लिए भी टाइपिंग स्किल जरूरी माना जाता है. IBPS Clerk जैसी परीक्षाओं के बाद उम्मीदवारों की कंप्यूटर और टाइपिंग क्षमता का आकलन किया जाता है. इस क्षेत्र में अच्छी सैलरी के साथ नौकरी की सुरक्षा भी मिलती है.
यह भी पढ़ें- CRPF Sports Quota Recruitment 2026: 521 पदों पर निकली भर्ती, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं