FMS Delhi MBA Admission 2027 : फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (FMS) दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने एकेडेमिक सेशन 2027-2029 बैच के लिए अपने दो-साल के फुल-टाइम MBA प्रोग्राम में एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दी है. ऐसे में जो बिजनेस के गुर सीखना चाहते हैं और देश के इस टॉप कॉलेज से एमबीए करने का सपना देख रहे हैं, वे 25 नवंबर तक अपना ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, इस कोर्स में दाखिला कैट 2026 (CAT 2026) के स्कोर, एकेडमिक रिकॉर्ड और उसके बाद होने वाले इंटरव्यू व अन्य राउंड्स के बेसिस पर होगा. तो चलिए जानते हैं फुल डिटेल...
एडमिशन के लिए क्या है FMS का सिलेक्शन फॉर्मूला?
FMS दिल्ली ने एमबीए प्रोग्राम में फाइनल सिलेक्शन के लिए अंकों के वेटेज जारी की है, जो इस तरह है-
कैट 2026 स्कोर
50 फीसदी वेटेज
10वीं कक्षा के अंक
10 फीसदी वेटेज
12वीं कक्षा के अंक
10 फीसदी वेटेज
स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SoP) पर चर्चा
10 फीसदी वेटेज
एक्स्टेंपोरे
5 फीसदी वेटेज
पर्सनल इंटरव्यू (PI)
15 फीसदी वेटेज
फीमेल कैंडिडेट्स को स्पेशल छूट
इंटरव्यू राउंड में शामिल होने वाली फीमेल कैंडिडेट्स को फाइनल सिलेक्शन लिस्ट में 5 एक्स्ट्रा अंक दिए जाएंगे. इंटरव्यू (Interview) के समय स्टूडेंट्स को अपने ऑरिजनल सर्टिफिकेट और मार्कशीट दिखानी होगी.
CAT के सेक्शन-वाइज स्कोर का वेटेज भी अलग
स्टूडेंट्स के बीच जेंडर और एकेडमिक डाइवर्सिटी को बढ़ावा देने के लिए FMS ने कैट परीक्षा के अलग-अलग सेक्शन के स्कोर के लिए भी स्पेशल वेटेज तय किया है. शॉर्टलिस्टिंग के दौरान कैट के सेक्शन को इस तरह आंका जाएगा:
- VARC (वर्बल एबिलिटी) 40 फीसदी वेटेज
- DILR (डेटा इंटरप्रिटेशन) 30 फीसदी वेटेज
- QA (क्वांटिटेटिव एबिलिटी) 30 फीसदी वेटेज
इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट करते समय भी महिला कैंडिडेट्स के वेटेड स्कोर में 5 एक्स्ट्रा अंक जोड़े जाएंगे. ध्यान रहे, जिन छात्रों ने कैट 2026 की परीक्षा नहीं दी है, वे एडमिशन के लिए योग्य नहीं होंगे. इंटरव्यू राउंड समाप्त होने के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
यह भी पढ़ें- क्या अग्निवीरों को भी मिलेगा 8वें वेतन आयोग का फायदा, दो साल में कितनी बढ़ेगी सैलरी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं