विज्ञापन

DU ने शुरू किया AI Film Making Certificate Course, 10वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, जानें फीस से लेकर ड्यूरेशन

AI Course Admission 2026 : डीयू के अनुसार, सोशल मीडिया कंटेंट बनाना, फोटो या वीडियो एडिटिंग का एक्सपीरिएंस और मोबाइल या कंप्यूटर से वीडियो तैयार करने का नॉलेज है तो ये आपके लिए और फायदेमंद कोर्स साबित हो सकता है. हालांकि यह अनिवार्य योग्यता नहीं है.

DU ने शुरू किया AI Film Making Certificate Course, 10वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, जानें फीस से लेकर ड्यूरेशन
इस कोर्स में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ (First-Come, First-Served) के आधार पर होगा.

DU AI Film Making Course : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के Campus of Open Learning (COL) ने Certificate Course in AI Film Making शुरू किया है. यह कोर्स उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो AI की मदद से फिल्म मेकिंग की पूरी प्रोसेस सीखना चाहते हैं. बता दें कि यह कोर्स तीन महीने का होगा और इसकी क्लासेस ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी. विश्वविद्यालय की ऑफिशियल के अनुसार, कोर्स में केवल 30 सीटें अवलेवल हैं, जिसकी फीस 15,000 रुपये है. इसके लिए आवेदन 05 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगी. फिलहाल कक्षाओं के शुरू होने की तारीख घोषित नहीं की गई है. तो चलिए जानते हैं, इस कोर्स में स्टूडेंट्स को क्या-क्या सीखने को मिलेगा, एडमिशन प्रोसेस क्या होगा, क्या फायदा होगा और आवेदन कैसे करें.

क्या सिखाया जाएगा?

इस कोर्स में स्टूडेंट्स को AI टूल्स की मदद से फिल्म मेकिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें फिल्म की कॉन्सेप्ट तैयार करना, कहानी लिखना, स्टोरीबोर्ड बनाना और विजुअल डिजाइन करना शामिल है.

इसके अलावा, छात्रों को Prompt Writing, AI से इमेज तैयार करना, वीडियो एडिटिंग, ऑडियो प्रोडक्शन और बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार करने जैसी स्किल्स भी सिखाई जाएंगी. कोर्स के दौरान प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल नॉलेज के जरिए भी सीखने को मिलेगा.

किन लोगों के लिए है फायदेमंद?

यह कोर्स फिल्ममेकिंग,एडवर्टीडमेंट, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन में इंट्रेस्ट रखने वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आज कई कंपनियां AI बेस्ड कंटेंट बनाना शुरु कर दिया है, ऐसे में यह कोर्स नई तकनीकों को समझने और उनका यूज कैसे करना है ये सीखने का मौका दे सकती है. 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस कोर्स के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के स्टूडेंट भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं. कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना चाहिए.

यूनिवर्सिटी के अनुसार, अगर स्टूडेंट के पास सोशल मीडिया कंटेंट बनाने, फोटो या वीडियो एडिटिंग का एक्सपीरिएंस और मोबाइल या कंप्यूटर से वीडियो तैयार करने नॉलेज है तो यह उसके लिए प्लस प्वाइंट है. हालांकि यह अनिवार्य नहीं है. 

कैसे होगा एडमिशन?

इस कोर्स में एडमिशन पहले आओ, पहले पाओ (First-Come, First-Served) के बेसिस पर होगा. सीट अवलेवल रहने तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोर्स पूरा करने के बाद नौकरी या प्लेसमेंट की गारंटी नहीं दी जाएगी.

कैसे करें अप्लाई

  • DU Campus of Open Learning की ऑफिशियल वेबसाइट oldcdu.ac.in पर जाएं.
  • Certificate Course in AI Film Making ऑप्शन चुनिए.
  • अब “Apply/Register Now” पर क्लिक करिए.
  • ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करेिए.
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करिे.
  • फीस जमा कर एप्लिकेशन प्रोसेस पूरी करिए.

यह भी पढ़ें- विदेश में नौकरी दिलाने वाले टॉप 10 कोर्स, भारत में भी है भारी डिमांड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com