Top Courses for Jobs Abroad : विदेश में नौकरी करना और अच्छी सैलरी पाना हर किसा का सपना होता है. इसके लिए सही कोर्स का चुनाव करना जरूरी है,जिसकी ग्लोबल लेवल पर मांग हो. अच्छी बात यह है कि कई ऐसे कोर्स हैं जिनकी डिमांड भारत के साथ-साथ दुनिया के कई डेवलप्ड देशों में भी बनी हुई है. तो चलिए जानते हैं कौन-से कोर्स करने से विदेश में नौकरी के चांसेस बढ़ जाते हैं.
नर्सिंग और हेल्थकेयरनर्सिंग, पैरामेडिकल और हेल्थकेयर से जुड़े कोर्स की विदेश में बहुत डिमांज होती है. अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में ट्रेंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की लगातार जरूरत रहती है.
कंप्यूटर साइंस और आईटीवहीं, कंप्यूटर साइंस और आईटी का कोर्स करने से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे फिल्ड में स्पेशलाइजेशन रखने वाले युवाओं की दुनिया भर में मांग है. आईटी सेक्टर आज सबसे तेजी से बढ़ने वाले फिल्ड्स में से एक है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंगAI और मशीन लर्निंग में स्पेशियलिटी को भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका और यूरोप की कंपनियां भी अच्छे पैकेज पर हायर करती हैं.
इंजीनियरिंगमैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स आज भी विदेशी नौकरी के लिए मजबूत ऑप्शन माने जाते हैं. खाड़ी देशों और यूरोप में इन प्रोफेशनल्स की अच्छी मांग रहती है.
बिजनेस मैनेजमेंट (MBA)फाइनेंस, मार्केटिंग, इंटरनेशनल बिजनेस और ऑपरेशंस में MBA करने वाले कैंडिडेट्स के लिए देश और विदेश दोनों जगह अच्छे अवसर मौजूद हैं.
चार्टर्ड अकाउंटेंसी और फाइनेंस
CA, CMA, ACCA और अन्य फाइनेंस कोर्स करने वाले प्रोफेशनल्स को मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी के बेहतर अवसर मिलते हैं.
होटल मैनेजमेंट
टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के एक्सटेंशन के साथ होटल मैनेजमेंट पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ रही है. दुबई, सिंगापुर और यूरोपीय देशों में इसके अच्छे अवसर मिलते हैं.
एविएशन और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंसपायलट, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर और एविएशन मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स हाई सैलरी करियर ऑप्शन माने जाते हैं.
डिजिटल मार्केटिंगवहीं, ऑनलाइन बिजनेस बढ़ने के साथ SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग और कंटेंट मार्केटिंग एक्सपर्ट् की मांग दुनिया भर में बढ़ी है.
डेटा साइंस और बिजनेस एनालिटिक्सडेटा बेस्ड फैसलों के दौर में डेटा साइंटिस्ट और बिजनेस एनालिस्ट की जरूरत तेजी से बढ़ रही है. यह आज के सबसे अधिक सैलरी देने वाले फिल्ड में शामिल है.
यह भी पढ़ें- DRDO में 195 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, 70% अंक वालों को मौका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं