विज्ञापन

Teacher Day Special: दृष्टि IAS के फाउंडर विकास दिव्यकीर्ति ने बताया आखिर कौन होता है अच्छा टीचर, वायरल हो रहा वीडियो

आखिर एक अच्छा टीचर कौन होता है? इस सवाल का जवाब देते हुए दृष्टि IAS के फाउंडर विकास दिव्यकीर्ति ने कहा, एक अच्छा टीचर वो है, जो फालतू का ज्ञान न देता हो. चैप्टर पढ़ाने तक सीमित न हो. ज्ञान अर्जित कैसे किया जाए ये बताए.

Teacher Day Special: दृष्टि IAS के फाउंडर विकास दिव्यकीर्ति ने बताया आखिर कौन होता है अच्छा टीचर, वायरल हो रहा वीडियो
विकास दिव्यकीर्ति ने सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद कुछ समय तक सरकारी नौकरी की थी.

Teacher Day Special: हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन देश के बेहतरीन टीचर्स को अवार्ड भी दिया जाता है. ये अवार्ड राष्ट्रपति के जरिए दिया जाता है. आखिर एक अच्छा टीचर कौन होता है और किस तरह से बच्चों को पढ़ाना चाहिए, इसपर दृष्टि IAS के फाउंडर विकास दिव्यकीर्ति ने अपनी राय शेयर की. उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वो एक अच्छे टीचर की खूबियां बता रहे हैं. विकास दिव्यकीर्ति के मुताबिक एक शिक्षक की भूमिका केवल चैप्टर पढ़ाने तक सीमित नहीं होती है. एक अच्छा टीचर वह होता है, जो अपने छात्रों की क्षमता को समझे, उनकी जिज्ञासा को बढ़ावा दे. साथ ही चीजों को समझने के लिए प्रेरित करे. 

विकास दिव्यकीर्ति के अनुसार एक अच्छा टीचर पढ़ाता नहीं है. एक अच्छी टीचर वो बिल्कुल नहीं है जो नोट्स बनवाता है. एक अच्छी टीचर वो नहीं जो बताए किसने क्या कहा है. ये सब ज्ञान पहले से मौजूद है. एक अच्छा टीचर वो है जो ज्ञान नहीं देता है, वो ज्ञान अर्जित करने के टूल्स देता है... कि ज्ञान खुद सिखाना है. कैसे सिखाना है ये मैं सिखाता हूं. 

कौन है विकास दिव्यकीर्ति

विकास दिव्यकीर्ति ने सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद कुछ समय तक सरकारी नौकरी की थी. हालांकि कुछ सालों बाद उन्होंने अपनी सरकारी छोड़ दी और  शिक्षण को अपना करियर बनाया. विकास दिव्यकीर्ति ने 1999 में Drishti IAS की शुरुआत की. दिल्ली के मुखर्जी नगर से इसकी शुरुआत हुई थी. यहां पर  सिविल सेवा की तैयारी करवाई जाती है. विकास दिव्यकीर्ति अपने सरल और उदाहरणों के साथ पढ़ाने के अंदाज के कारण फेमस हैं. विकास दिव्यकीर्ति एक बेहतरीन मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं. इसके अलावा ये एक लेखक और यूट्यूबर भी हैं.

ये भी पढ़ें- गांव के बच्चों की संवारी जिंदगी, ऐसे टीचरों की कहानी, जिन्हें मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drishti IAS Coaching Centre, Drishti Ias Vikas Divyakirti Biography, Vikas Divyakirti Motivational Quotes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com