JEE Main vs JEE Advanced: अगर आपका या आपके घर के किसी बच्चे का सपना इंजीनियर बनने का है. साथ ही देश के बड़े सरकारी कॉलेज से इंजीनियरिंग करने का है, तो आपने JEE (Joint Entrance Examination) का नाम जरूर सुना होगा. लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि JEE Main और JEE Advanced में क्या अंतर है? कुछ लोग तो यह भी नहीं जानते कि इन परीक्षाओं को कितनी बार दे सकते हैं. तो आइए इन दोनों एंट्रेंस एग्जाम की बीच के अंतर को जानते हैं और इस परीक्षा को कितनी बार दे सकते हैं. साथ ही दोनों का पेपर पैटर्न और कठिनाई का लेवल क्या होता है.
क्या है JEE Main और JEE Advanced?
आसान शब्दों में कहें तो यह एक सीढ़ी की तरह है. पहली सीढ़ी है JEE Main और दूसरी सीढ़ी है JEE Advanced.
JEE Mainकौन कराता है यह एग्जामट
इस परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कराती है.
कहां मिलता है दाखिला
अगर आप इसे पास कर लेते हैं, तो आपको देश के एनआईटी (NITs) और ट्रिपल आईटी (IIITs) जैसे बड़े सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिलता है. इसके साथ ही, यह परीक्षा अगली सीढ़ी यानी JEE Advanced परीक्षा के लिए क्वालिफाइंग राउंड भी है.
JEE Advancedकौन कराता है यह एग्जाम
कहां मिलता है दाखिला
जब आप JEE Main में बहुत अच्छे नंबर लाते हैं तब आप JEE Advanced देने के लायक बनते हैं. इस परीक्षा को पास करने के बाद ही आपको देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों-IIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में एडमिशन मिलता है.
परीक्षा के पैटर्न में क्या है अंतर?
JEE Main पेपर पैटर्न
JEE Main का पेपर कठिनाई का स्तर मीडियम होता है. यानी न बहुत आसान और न कठिव और यह 13 अलग-अलग भाषाओं (जैसे हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाएं) में दिया जा सकता है. इसमें सिर्फ एक पेपर होता है.
JEE Advanced पेपर पैटर्न
वहीं, JEE Advanced का पेपर बहुत कठिन और दिमागी कसरत कराने वाला होता है. इसका कोई तय पैटर्न नहीं होता और यह हर साल बदलता रहता है. इसमें एक ही दिन में दो पेपर (पेपर-1 और पेपर-2) देने होते हैं और दोनों पेपर देना जरूरी है. यह परीक्षा सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी में ही होती है.
JEE Main परीक्षा कितनी बार दे सकते हैंआप अपनी 12वीं की परीक्षा पास करने के साल से लेकर अगले 3 साल तक यह परीक्षा दे सकते हैं. क्योंकि यह परीक्षा साल में दो बार (आमतौर पर जनवरी और अप्रैल) होती है, इसलिए आप कुल मिलाकर 6 बार इस परीक्षा में बैठ सकते हैं. इसमें कोई उम्र सीमा नहीं है.
JEE Advanced परीक्षा कितनी बार दे सकते हैंइसके नियम बहुत कड़े हैं. आप इसे सिर्फ 2 बार ही दे सकते हैं, वो भी लगातार दो सालों में (यानी एक बार 12वीं के साथ और एक बार उसके अगले साल). अगर आपने बीच में एक साल का गैप ले लिया, तो भी आपका मौका खत्म माना जाएगा. इसके लिए उम्र की सीमा भी तय होती है.
यह भी पढ़ें- JEE Main का संभलकर भरें फॉर्म! इस बार बदल गए रजिस्ट्रेशन के 3 सबसे बड़े नियम, लाइव फोटो और डिजीलॉकर हुआ जरूरीNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं