विज्ञापन

IIT Delhi में प्रवेश लेने के बाद मेधावी छात्रों को Scholarshipके साथ कौन-कौन सी मिलती है सुविधाएं?

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अब कर्ज नहीं लेना होगा. सरकार और आईआईटी कई तरह की स्कॉलरशिप तथा पूरी फीस माफी का मौका दे सकती हैं.जानिए किन्हें मिलेगा फायदा.

IIT Delhi में प्रवेश लेने के बाद मेधावी छात्रों को Scholarshipके साथ कौन-कौन सी मिलती है सुविधाएं?
IIT Delhi Campus में उपलब्ध प्रमुख स्कॉलरशिप

JEE Advanced 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में दाखिले के लिए 17 मई को आयोजित हुई JEE एडवांस्ड 2026 परीक्षा में देश भर से लगभग 25 लाख छात्र इंजीनियरिंग के अपने सपने को पूरा करने के लिए शामिल हुए. IIT में प्रवेश की उम्मीद रख रहे छात्र इन संस्थानों के स्कॉलरशिप नियमों को देखकर अपनी पढ़ाई और रहने का खर्च कम करने के तरीके जान सकते हैं. मेधावी छात्रों को यह जान लेना चाहिए कि आईआईटी द्वारा उन्हें साल भर में कौन-कौन सी स्कॉलरशिप मिल सकती है.

विस्तार से जानकारी के लिए आईआईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां से आप स्कॉलरशिप के लिए आवेदन भी कर सकते हैं. सभी स्कॉलरशिप में अलग-अलग सुविधाएं दी जाती हैं. किसी में पैसे की सहायता, तो किसी में हॉस्टल की सहायता मिलती है. कुछ स्कॉलरशिप में ट्यूशन फीस माफ भी कर दी जाती है तो कुछ में रहने-खाने की सहायता दी जाती है. लेकिन इन सभी स्कॉलरशिप का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले  पात्रता जान लीजिए..

IIT Delhi Campus में उपलब्ध प्रमुख स्कॉलरशिप

आईआईटी दिल्ली में आपको 2 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है. इसके अलावा कई अन्य स्कॉलरशिप भी उपलब्ध हैं, जिनमें अलग-अलग तरह की सुविधाएं दी जाती हैं, जो इस प्रकार हैं-

1.शिवालिक छात्रावास के लिए शशांक चाहर मेमोरियल छात्रवृत्ति  
2.टीबीओ छात्रवृत्ति  
3.संश्योर उज्ज्वला नारी छात्रवृत्ति  
4.एआरआरए छात्रवृत्ति  
5.कुकसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड छात्रवृत्ति

आईआईटी संस्थान की भी अपनी स्कॉलरशिप है, जब आप JEE Advanced पास करके IIT Delhi में एडमिशन ले लेते हैं, तो संस्थान खुद कई तरह की स्कॉलरशिप प्रदान करता है.

मेरिट-कम-मीन्स (MCM): यह उन छात्रों के लिए है जिनकी पारिवारिक आय कम है. इसमें ट्यूशन फीस माफी के साथ हर महीने 4,000 दिए जाते हैं.

फीस रिमिशन: कम आय वाले परिवारों के छात्रों की 100% तक ट्यूशन फीस माफ कर दी जाती है.

एलुमनाई/डोनर स्कॉलरशिप: कई आईआईटी में पुराने छात्रों (Alumni) और विभिन्न ट्रस्टों द्वारा फंड की गई स्कॉलरशिप भी दी जाती है. ये स्कॉलरशिप छात्र की रैंक और शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर प्रदान की जाती हैं

छात्रवृत्ति पाने की शर्तें 

संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, स्कॉलरशिप निम्नलिखित शर्तों के आधार पर दी जाती है-

  • छात्र को स्कॉलरशिप के लिए निर्धारित योग्यता पूरी करनी चाहिए.
  • छात्र की पारिवारिक आय पात्रता के अनुसार होनी चाहिए.
  • छात्र पर किसी भी प्रकार का कोई केस दर्ज नहीं होना चाहिए.
  • स्कॉलरशिप मिलने के बाद सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है, उल्लंघन करने पर स्कॉलरशिप रद्द की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- स्कूल में बच्चों के साथ प्रार्थना करने लगा डॉगी, वीडियो देखकर लोग बोले- 'ये तो समझदार निकला'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com