अहमदाबाद विमान हादसे को आज पूरा एक साल हो गया है. ठीक एक साल पहले, 12 जून को अहमदाबाद का आसमान एक ऐसे भयावह मंजर का गवाह बना, जिसने सैकड़ों परिवारों को उम्र भर का दर्द दे दिया. रनवे से उड़ान भरने के महज 32 सेकंड के भीतर एयर इंडिया का यह विमान ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और देखते ही देखते 260 मासूम जिंदगियां खाक में तब्दील हो गईं. आज क्रैश साइट से मलबा हट चुका है और सायरनों की आवाजें भी थम चुकी हैं, लेकिन उन अभागे परिवारों के जख्म आज भी पूरी तरह हरे हैं. समय बीत गया है, लेकिन उनके लिए वक्त मानो उसी मनहूस दिन पर ठहर गया है.
इस वीडियो में हम आपको दिखा रहे हैं हादसे के वक्त का वो रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, जिसमें मौत का वो खौफनाक मंजर कैद हुआ था. देखिए कैसे सिर्फ आधे मिनट के भीतर हंसते-खेलते लोग हमेशा के लिए खामोश हो गए