विज्ञापन

CTET September 2026 के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, Exam City को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, फॉर्म भरने से पहले लीजिए जान

CBSE CTET September 2026 : क्या आप सरकारी स्कूल में टीचर बनने का सपना देख रहे हैं? यदि हां, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है!

CTET September 2026 के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, Exam City को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, फॉर्म भरने से पहले लीजिए जान
इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही अप्लाई कर सकते हैं.

CTET September 2026 Notification Released :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) सितम्बर 2026 के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है. यह इस परीक्षा का 22वां संस्करण होगा, जो देशभर के लाखों उम्मीदवारों के लिए टीचिंग करियर के दरवाजे खोलेगा. CBSE द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, CTET सितम्बर 2026 की परीक्षा 06 सितम्बर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी. हालांकि, बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो परीक्षा 05 सितम्बर 2026 (शनिवार) को भी कराई जा सकती है.   

परीक्षा केंद्र को लेकर बड़ा बदलाव

इस बार CBSE ने परीक्षा शहर (Exam City) को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है. उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर अपनी पसंद का शहर चुनने का विकल्प नहीं होगा. बोर्ड द्वारा 'रैंडम बेसिस' पर परीक्षा शहर आवंटित किया जाएगा और इसमें बदलाव के किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा.   

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in या cbse.gov.in पर जाना होगा.   

यह परीक्षा कुल 27 भाषाओं में और देश के 132 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के छात्र आसानी से इसमें शामिल हो सकें. एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक दो दिन पहले  जारी किया जाएगा 

जरूरी तारीख एक नजर में

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 मई 2026   
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)   
  • फीस जमा करने की डेडलाइन: 10 जून 2026   
  • करेक्शन विंडो: 15 जून से 18 जून 2026 तक   
  • रिजल्ट की घोषणा: अक्टूबर 2026 के अंत तक (Expected)   

नोटिफिकेशन

2026051163782266 (1) by subhashinitripathi93

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CTET 2026, CBSE CTET September 2026, Teacher Eligibility Test, CTET Online Application, CTET Exam Date 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com