विज्ञापन

CSIR UGC NET December 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगा एग्जाम

NTA ने CSIR UGC NET December 2026 के लिए City Intimation Slip जारी कर दी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना परीक्षा शहर चेक और स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर को होगी.

CSIR UGC NET December 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगा एग्जाम
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए जारी की गई है.

CSIR-UGC NET City Intimation Slip 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए City Intimation Slip जारी कर दी है. इसके माध्यम से उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी.

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. NTA के अनुसार, CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा.

एजेंसी द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 96.75 प्रतिशत उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुने गए चार ऑप्शंस में से किसी एक शहर में परीक्षा केंद्र अलॉट किया गया है. वहीं, 91.90 प्रतिशत अभ्यर्थियों को उनकी पहली पसंद का एग्जाम सिटी मिला है.

बता दें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप पर केवल परीक्षा शहर की जानकारी होती है. परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी डिटेल्स एडमिट कार्ड में होते हैं, जिसे अलग से जारी किया जाएगा.

अगर किसी उम्मीदवार को सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी आती है या परीक्षा से संबंधित कोई अन्य प्रश्न है, तो वे NTA की हेल्पलाइन 011-40759000 या 1800-180-4747 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा csirnet@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com