CLAT 2023: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) क्लैट 2023 रजिस्ट्रेशन विंडो को आज बंद कर देगा. जिन छात्रों ने क्लैट 2023 एप्लीकेशन फॉर्म को नहीं भरा वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. पहले CLAT 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2022 थी, जिसे कंसोर्टियम ने बढ़ाकर 18 नवंबर, 2022 कर दिया था. उम्मीदवार जो पिछली समय सीमा से चूक गए थे, उनके पास आवेदन करने का एक आज अंतिम मौका है. बता दें कि क्लैट 2023 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2022 को किया जाएगा. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में देश के करीब 130 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
CLAT 2023 राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. जिसका आयोजन देश भर में 22 NLUs द्वारा प्रस्तावित अंडरग्रेजुएट यानी एलएलबी और पोस्ट ग्रेजुएट यानी एलएलएम कोर्सों में प्रवेश के लिए किया जाता है. क्लैट 2023 की परीक्षा दिसंबर में होगी, वहीं इसका एडमिट कार्ड परीक्षा से दस दिन पहले जारी किया जाएगा.
CBSE Date Sheet 2023: छात्र गूगल पर पूछ रहे सवाल, कब आएगी 10वीं, 12वीं एग्जाम की डेटशीट ?
क्लैट 2023 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 4,000 रुपये और एससी, एसटी और बीपीएल उम्मीदवारों को 3,500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड यानी नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा.
IGNOU TEE December 2022: लेट फीस के साथ टीईई दिसंबर के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू
CLAT 2023 application form: ऐसे भरे आवेदन फॉर्म
1. CLAT 2023 की आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाएं.
2.अब अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके एक नए यूजर के रूप में पंजीकरण करें.
3. इसके बाद उम्मीदवार अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और संचार विवरण जैसे विवरण दर्ज करें.
4.अब आवेदन फॉर्म भरें.
5. अंत में शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं