विज्ञापन

CBSE की स्कैन कॉपी डाउनलोड करने के 8 हजार रुपये? स्टूडेंट ने वीडियो बनाकर किया बड़ा दावा

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट या सीधे CBSE Re-evaluation Portal पर जाकर छात्र अपनी Class 12th Answer-Sheet डाउनलोड कर सकते हैं. रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी के जरिए आंसर शीट हासलि की जा सकती है. हालांकि एक छात्रा ने दावा किया है कि बोर्ड की साइट हैक हो गई थी. उससे ज्यादा फीस वसूली जा रही थी.

CBSE की स्कैन कॉपी डाउनलोड करने के 8 हजार रुपये? स्टूडेंट ने वीडियो बनाकर किया बड़ा दावा
आंसर शीट की स्कैन कॉपी पाने का पोर्टल 19 मई से 23 मई 2026 तक खुला है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के छात्रों को आंसर शीट की स्कैन कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा दी. जो भी छात्र अपनी आंसर शीट की कॉपी चाहते हैं, वो आधिकारिक लिंक पर जाकर फीस का भुगतान कर आंसर शीट हासिल कर सकते हैं. हालांकि एक छात्रा ने CBSE वेबसाइट हैक होने का दाव करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. छात्रा का दाव है कि बोर्ड की साइट हैक हो गई थी. छात्रा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आपकी (CBSE) साइट हैक हो गई थी. स्टूडेंट्स के साथ स्कैम हुआ. पिछली रात कीमत बदलकर 1 रुपये कर दी गई, फिर 69.67 रुपये और अब 8000 रुपये और 3 मिनट पहले 69420 रुपये. हर सब्जेक्ट के लिए".

OSM  सिस्टम पर हुआ विवाद

12वीं के छात्रों ने इस बार सीबीएसई 12वीं कक्षा के पेपरों की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के जरिए  किए जाने काफी सवाल उठाए हैं. छात्रों ने दावा किया है कि उनका एग्जाम अच्छा गया. लेकिन OSM सिस्टम से हुई चेकिंग के कारण उनके नंबर कम आए हैं. हालांकि सीबीएसई ने इन दावा को खारिज किया है. सीबीएसई ने 12वीं के छात्रों को सुविधा दी है कि वो 100 रुपये प्रति विषय फीस का भुगतान कर अपनी आंसर शीट की कॉपी हासिल कर सकते हैं. वहीं अंक कम होने पर पुनर्मूल्यांकन  के लिए आवेदन कर सकते हैं.

सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की आंसर शीट (Evaluated Answer Sheet) की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 19 मई को एक्टिव किया है. जो कि 23 मई तक खुला रहेगा.  https://pvr.cbseit.in/pvr/ पर जाकर छात्र मांगी गई जानकारी भरकर आंसर शीट हासिल कर सकते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com