Kab jari hogi CBSE Board ki Datesheet 2026 : सीबीएसई (CBSE) बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे लाखों छात्र और उनके पेरेंट्स को 10वीं और 12वीं की डेटशीट का इंतजार है. सबके एक ही सवाल है आखिर कब जारी होगा टाइमटेबल. फिलहाल सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन (Central Board of Secondary Education-CBSE) ने CBSE Board Exam 2027 की आधिकारिक डेटशीट जारी नहीं की है. ऐसे में आइए जानते हैं पिछले 5 साल का ट्रेंड क्या रहा है और कब आ सकती है डेटशीट.
पिछले 5 साल का ट्रेंड क्या कहता है?
2026
डेटशीट 30 अक्टूबर 2025 को जारी हुई थी. क्लास 10 का एग्जाम 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक और कक्षा 12 की 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक चली.
2025
डेटशीट 20 नवंबर 2024 को जारी हुई थी. क्लास 10 की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक चली थी.
2024
टाइमटेबल 12 दिसंबर 2023 को जारी किया गया था. क्लास 10 का एग्जाम 15 फरवरी से 13 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक हुई.
2023
डेटशीट 29 दिसंबर 2022 को जारी हुई थी. 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक चलीं.
2022
इस साल परीक्षा दो टर्म में आयोजित हुई थी. टर्म-1 की डेटशीट 29 दिसंबर 2021 और टर्म-2 की डेटशीट 11 मार्च 2022 को जारी की गई थी.
कब आ सकती है CBSE डेटशीट 2027?
हालांकि बोर्ड ने अभी कोई ऑफिशियल डेट का एलान नहीं किया है, लेकिन पिछले सालों का ट्रेंड को देखते हुए लगता है डेटशीट अक्टूबर, नवंबर या दिसंबर 2026 में जारी हो सकती है. ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
यह भी पढ़ें- पढ़ते हैं बहुत, याद रहता है कम? परीक्षा का तनाव दूर करेगा ये स्मार्ट स्टडी प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं