Exam Stress Management tips : बहुत से बच्चे पूरे साल पढ़ाई में अच्छे रहते हैं, लेकिन एग्जाम में परफॉर्म नहीं कर पाते हैं. जिसके कारण उनके नंबर कम आते हैं. कुछ छात्रों की शिकायत होती है कि वे घंटों पढ़ाई करते हैं, लेकिन परीक्षा के समय पढ़ा हुआ याद नहीं रहता. तो बता दें कि इसके पीछे कारण तनाव हो सकता है. जिसके प्रेशर में आपकी परफॉर्मेंस खराब होती है. ऐसे में आइए जानते हैं तनाव से एग्जाम समय में कैसे दूर रहें और अच्छे नंबर लाने के लिए कौन सी रणनीति अपनाएं.
एग्जाम समय में कैसे रहें तनाव से रहें दूर- तनाव से आपकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ सकता है. इन टिप्स की मदद से आप स्ट्रेस को आसानी से मैनेज कर सकते हैं...
- सबसे पहले तो अगल आप तनाव में हैं तो फिर गहरी सांस लीजिए.
- वहीं, आप वर्तमान पर फोकस करना और बड़ी समस्याओं को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटना मददगार हो सकता है.
अगर आपको किसी सब्जेक्ट को समझने में दिक्कत आ रही हो या मेंटल प्रेशर ज्यादा महसूस हो रहा हो तो टीचर, ट्यूटर या दोस्तों की मदद लेने में हिचकिचाना नहीं चाहिए.
पहले तय करें क्या पढ़ना हैपढ़ाई शुरू करने से पहले यह समझना जरूरी है कि किन सब्जेक्ट्स और टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करना है. इससे कठिन टॉपिक्स समय रहते तैयार हो जाते हैं और आत्मविश्वास भी बढ़ता है.
स्टॉपलाइट टेक्नीकएक और आसान तरीका है, जिसे स्टॉपलाइट टेक्नीक कहते हैं. इसमें टॉपिक्स को तीन कैटेगरी में बांटा जाता है. ग्रीन यानी जो अच्छी तरह आते हैं, येलो यानी जिन पर कुछ काम करने की जरूरत है और रेड यानी जो सबसे कमजोर है.
सिर्फ ज्यादा नहीं, स्मार्ट तरीके से पढ़ें
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बड़े गोल की बजाय छोटे-छोटे गोल सेट करें हर दिन इससे पढ़ाई का दबाव कम महसूस होता है.
समझ कर पढ़ें
कई स्टूडेंट सिर्फ याद करने पर फोकस करते हैं, जबकि किसी सब्जेक्ट को समझना ज्यादा जरूरी होता है. जब किसी कॉन्सेप्ट के पीछे का कारण समझ में आ जाता है तो उसे लंबे समय तक याद रखना आसान हो जाता है.
सोशल मीडिया से बनाएं दूरीसफल तैयारी के लिए पढ़ाई के घंटों से ज्यादा उसकी क्वालिटी मायने रखती है. पढ़ाई के दौरान मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और अन्य ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूरी बनाना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- रात में पढ़ाई करें या सुबह? टॉपर्स की ये 80/20 स्टडी टेक्निक बदल देगी आपकी तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं