विज्ञापन

CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट अक्टूबर में इस तारीख को हुई थी जारी, खत्म होने वाला है इंतजार

CBSE Board Exam Date Sheet Release Date: सीबीएसई की तरफ से इस बार टेंटेटिव शेड्यूल भी जारी नहीं किया गया है, ऐसे में माना जा रहा है कि सीधे फाइनल डेटशीट जारी की जाएगी. पिछली बार भी अक्टूबर में ही टाइम टेबल जारी हुआ था.

CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट अक्टूबर में इस तारीख को हुई थी जारी, खत्म होने वाला है इंतजार
CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट का इंतजार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल कभी भी जारी किया जा सकता है. सीबीएसई के लाखों छात्र इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. डेटशीट को लेकर किसी भी तरह की अपडेट पर छात्र लगातार नजर बनाए हुए हैं और जानना चाहते हैं कि किस तारीख से उनकी परीक्षाओं की शुरुआत होगी. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि बोर्ड की तरफ से पिछली बार यानी 2026 की परीक्षाओं के लिए डेटशीट किस तारीख को जारी की गई थी और अभी छात्रों को कितने दिन और इंतजार करना पड़ सकता है. 

इस तारीख को जारी हुई थी डेटशीट

पिछली बार अक्टूबर के ही महीने में बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी की गई थी. हालांकि इससे कुछ हफ्ते पहले टेंटेटिव डेटशीट भी जारी हुई, जो इस बार अब तक जारी नहीं की गई है. पिछली बार 24 सितंबर 2025 को सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओ का टेंटेटिव टाइम टेबल जारी किया था, जिसके बाद 30 अक्टूबर 2025 को फाइनल डेटशीट जारी हुई थी. इसमें बताया गया था कि बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 17 फरवरी 2026 से होगी. 

2027 के लिए कब तक जारी होगा टाइम टेबल?

अब 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी इसी महीने डेटशीट जारी की जाएगी. पिछली बार अक्टूबर के आखिर में टाइम टेबल दिया गया था, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि इससे पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. फिलहाल सीबीएसई की तरफ से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर इसे रिलीज किया जाएगा. छात्रों को कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है. 

ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

  • CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद Main Website वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • वेबसाइट खुलने के बाद सबसे ऊपर Class X or Class XII Date Sheet का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
  • लिंक पर क्लिक करते ही डेटशीट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, इसे यहां से डाउनलोड कर लें 
  • डेटशीट का एक प्रिंटआउट भी निकालकर अपने पास रख लें 

यह भी पढ़ें | भारतीय छात्रों को अमेरिका में नौकरी के लिए देने होंगे 67 लाख रुपये? OPT से जुड़े हर सवाल का जवाब

यह भी पढ़ें | CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानिए पिछले 5 साल का ट्रेंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse Date Sheet, CBSE Time Table 2027, CBSE Date Sheet 2027, Cbse Exam Schedule 2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com