CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं 2027 के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है. छात्र इन्हें CBSE की अकादमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और कॉपी जांचने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी स्टूडेंट्स को पिछले सालों की तरह ही परीक्षा देनी होगी. बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अभी भी जरूरी है.
10वीं सैंपल पेपर डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
12वीं सैंपल पेपर डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
कैसे डाउनलोड करें सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम
- सबसे पहले आप CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद Academic Website सेक्शन पर क्लिक करिए.
- यहां आपको Sample Question Papers का विकल्प दिखाई देगा.
- इस पर क्लिक करते ही 10वीं और 12वीं कक्षा के सभी सब्जेक्ट्स के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम की लिस्ट ओपन हो जाएगी.
- स्टूडेंट्स अपनी क्लास और सब्जेक्ट का सिलेक्शन करके PDF डाउनलोड कर सकते हैं.
सैंपल पेपर से स्टूडेंट्स को क्या होगा फायदा?
- परीक्षा का पैटर्न समझने में मदद मिलती है.
- किस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं, इसका अंदाजा मिलता है.
- समय के अंदर पेपर हल करने की प्रैक्टिस होती है.
- कमजोर सब्जेक्ट्स और टॉपिक्स की पहचान करने में मदद मिलती है.
मार्किंग स्कीम भी है बेहद जरूरी
सिर्फ सैंपल पेपर ही नहीं, मार्किंग स्कीम भी समझना बहुत जरूरी है. इससे पता चलता है कि कॉपी चेक करते समय किन प्वाइंट्स पर नंबर दिए जाते हैं.
मार्किंग स्कीम देखकर छात्र समझ सकते हैं कि किसी सवाल का जवाब किस तरीके से लिखना चाहिए. इससे आंसर राइटिंग का तरीका बेहतर होता है और अच्छे नंबर मिलने की चांसेस बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें- CBSE Date Sheet 2027 Live Updates:10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, जल्द आ सकती है डेटशीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं