Cambridge Dictionary New Words 2026 : युवाओं और सोशल मीडिया की भाषा का इंपैक्ट अब इतना बढ़ गया है कि 'Aura farming' और 'Looksmaxxing' जैसे इंटरनेट ट्रेंड्स से जुड़े शब्दों को अब कैंब्रिज डिक्शनरी में आधिकारिक तौर पर शामिल कर लिया गया है. जी हां, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने इस बदलाव को लेकर कहा है कि अंग्रेजी भाषा लगातार विकसित हो रही है. डिक्शनरी हर साल इन बदलावों को समेटने की कोशिश करती है. इसी कड़ी में डिक्शनरी ने Human शब्द को साल 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर (Word of the Year 2026) चुना है.
डिक्शनरी में शामिल हुए ये 3 मजेदार नए शब्द और उनके मतलब
Aura farmingऔरा फार्मिंग का सोशल मीडिया या असल जिंदगी में जानबूझकर ऐसा व्यवहार या काम करना जिससे आपकी पर्सनैलिटी दूसरों को बहुत अटर्क्टिव, इंपैक्टफुल और दिलचस्प लगे.
Looksmaxxingवहीं, लुक्समैक्सिंग का अर्थ है खुद को शारीरिक रूप से जितना हो सके उतना अधिक सुंदर और अट्रैक्टिव बनाने की लगातार कोशिश करना.
Air jailकिसी आक्रामक या अनियंत्रित जानवर (जैसे पालतू कुत्ते) को शांत करने या सुधारने के लिए कुछ देर के लिए जमीन से ऊपर हवा में गोदी में उठाए रखना.
यह भी पढ़ें- मिलिट्री कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम की सिटी इंटीमेशन स्लिप आउट, जानें डाउनलोड करने का तरीकाNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं