विज्ञापन

बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026 की पहली लिस्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार DElEd 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने बिहार DElEd जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 पास कर काउंसलिंग में हिस्सा लिया था. वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं.

बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026 की पहली लिस्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक
ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर लिस्ट जारी की गई है.

Bihar D.El.Ed 2026: बिहार डीएलएड काउंसलिंग की पहली मेरिट लिस्ट आज जारी हो गई है. उम्मीदवार बिहार डीएलएड की वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट को देख सकते हैं. पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में होगा वो एलिमेंट्री एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा प्रोग्राम करेंगे. कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक चलेगी. मेरिट लिस्ट के साथ D.El.Ed एडमिशन 2026 के लिए इंस्टिट्यूट वाइज कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की गई है.

एडमिशन से जुड़ी जरूरी तारीख

  1. पहली मेरिट लिस्ट कब हुई जारी: 27 अगस्त, 2026
  2. एडमिशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 27 अगस्त से 31 अगस्त, 2026
  3. स्लाइड-अप ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो: 27 अगस्त से 31 अगस्त, 2026
  4. सीटों का अंतिम अपडेट कब तक होगा : 1 सितंबर, 2026

कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट

  1. BSEB D.El.Ed काउंसलिंग की पहली मेरिट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं.
  2. होमपेज पर “Important Links” सेक्शन होगा.
  3.  यहां पर “Download D.El.Ed Admission 1st Merit List 2026” लिंक होगा. इस लिंक पर  क्लिक करें.
  4. नया लॉगिन पेज खुलेगा.
  5. अपनी लॉगिन डिटेल्स भरें.
  6. मेरिट लिस्ट सामने आ जाएगी. इसे डाउनलोड कर लें.

बिहार DElEd एडमिशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

आवंटित कॉलेज में दाखिला लेते समय नीचे बताए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. इसलिए जिन उम्मीदवारों के नाम पहली सूची में है, वो नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें. 

  1. बिहार DElEd एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड
  2. स्कोरकार्ड
  3. पहली सिलेक्शन लिस्ट
  4. 10वीं और 12वीं क्लास की मार्कशीट
  5. वैलिड पहचान पत्र
  6. कैटेगरी सर्टिफिकेट
  7. डोमिसाइल या रेजिडेंस सर्टिफिकेट
  8. पासपोर्ट साइज फोटो

जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में नहीं आया है, वो निराशा न हों. पहली सूची के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरी लिस्ट में जारी की जाएगी. दूसरी सिलेक्शन लिस्ट 5 सितंबर को जारी होगी.

ये भी पढ़ें-UPTET में फेल हुए 62 हजार शिक्षकों की क्या चली जाएगी नौकरी? जानें अब क्या बचे हैं विकल्प

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSEB, Bihar D.El.Ed (Diploma In Elementary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com