विज्ञापन

Bihar Board Result: 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, फेल छात्रों के लिए किया गया ये खास ऐलान

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं और 12वीं कक्षा की विशेष-सह-कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट जारी करते हुए बोर्ड ने एक अहम घोषणा भी की है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार फेल हुए छात्रों के लिए ब्रिज कोर्स शुरू किया जाएगा.

Bihar Board Result: 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, फेल छात्रों के लिए किया गया ये खास ऐलान
इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में कुल 63506 छात्रों ने हिस्सा लिया था.

Bihar Board 12th Compartmental Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की मौजूदगी रिजल्ट को जारी किया गया है. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और compartment.biharboardonline.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है. इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में कुल 63506 छात्रों ने हिस्सा लिया था. जिसमें से कुल 32627 छात्र ही परीक्षा में पास हो हुए हैं. यानी रिजल्ट कुल 51.38 प्रतिशत रहा. कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में कुल 62506 छात्र शामिल हुए थे. रिजल्ट के अनुसार इस परीक्षा में कुल पास प्रतिशत महज  21.16 प्रतिशत ही रहा है.

अगले साल से दी जाएगी कोचिंग

बिहार बोर्ड एग्जाम में फेल हुए बच्चों के लिए ब्रिज कोर्स शुरू करने जा रहा है. बोर्ड के अनुसार ये कोचिंग कक्षा 10वीं और 12वीं में एक या दो विषयों में फेल होनेवाले उन बच्चों को दी जाएगी, जो कम्पार्टमेन्टल परीक्षा देगे. ऐसे बच्चों के लिए अप्रैल महीने में एक महीने का स्पेशल कोचिंग-सह-ब्रिज कोर्स का आयोजन किया जाए. ये कोर्स अगले साल से लागू किय जाएगा.

बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड 10वीं क्लास में कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा है. एग्ज़ाम में कुल 15,10,928 बच्चे बैठे थे. जिनमें से 7,84,871 लड़कियां और 7,26,057 लड़के थे. कुल 12,35,743 स्टूडेंट्स ने एग्ज़ाम पास किया है. वहीं इस साल 12वीं क्लास का कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा. फेल हुए छात्रों के लिए विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की गई थी. जिसका रिजल्ट में जारी कर दिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board 12th Compartmental Result, Bihar Board Result 2026, Bihar Board Bridge Course, Bihar Board Bridge Course Kya Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com