दिल्ली में 11 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहने वाले हैं. दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने रविवार को इसकी जानकारी दी और कहा यह फैसला आने वाले 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट को देखते हुए लिया गया है. शिक्षा निदेशालय की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि निदेशालय के तहत आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और बिना सहायता वाले मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 11 सितंबर को छुट्टी रहेगी. वहीं 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार है, ऐसे में स्कूल पहले से ही बंद होंगे.
इससे पहले केंद्र और दिल्ली सरकार के दफ्तरों को 11 सितंबर को बंद रखनी की घोषणा की गई थी. वहीं अब स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है. इस इंटरनेशनल इवेंट से पहले, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस समिट के दौरान ट्रैफिक मूवमेंट के लिए रिहर्सल कर रही है. 11 से 13 सितंबर तक होने वाले इवेंट्स के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट ड्रिल के हिस्से के तौर पर, ट्रैफिक पुलिस ने 22 जगहों पर डायवर्जन की योजना बनाई है और 35 से ज़्यादा सड़कों पर रेगुलेटेड ट्रैफिक मूवमेंट की योजना बनाई है. वहीं 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार होने की वजह से ट्रैफिक कम होने की उम्मीद है.
क्या कॉलेज भी होंगे बंद
दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश में केवल स्कूलों और दफ्तरों का ही जिक्र किया गया है, ऐसे में 11 सितंबर को राजधानी में कॉलेज खुले रहेंगे.बता दें कि भारत 12 से 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. यह दो दिवसीय सम्मेलन भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है. इस बैठक में कई वैश्विक नेता शामिल होने जा रहे हैं. जो कि 11 सितंबर को दिल्ली पहुंच जाएंगे.
ये भी पढ़ें- Bank of Baroda Recruitment 2026: 1,100 ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवदेन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं